आज है नवरात्र का तीसरा दिन, इस विधि और मंत्र से करें मां चंद्रघंटा का पूजन
आज है नवरात्र का तीसरा दिन, इस विधि और मंत्र से करें मां चंद्रघंटा का पूजन
Share:

आज नवरात्रि का तीसरा दिन है और आज के दिन मां चंद्रघंटा (Maa Chandraghanta) का पूजन किया जाता है क्योंकि आज का दिन उन्ही को समर्पित होता है। आप सभी को बता दें कि माता के माथे पर चमकते हुए चंद्रमा के कारण ही उनका यह नाम पड़ा। जी हाँ और मां चंद्रघंटा को देवी पार्वती का रौद्र रूप माना जाता है। आप सभी को बता दें कि मां चंद्रघंटा शेरनी की सवारी करती हैं। इसी के साथ माता का शरीर सोने के समान चमकता है। उनकी 10 भुजाएं है। उनकी चार भुजाओं में त्रिशूल, गदा, तलवार,और कमंडल है वहीं, पांचवा हाथ वर मुद्रा में है। जबकि, मां की अन्य भुजाओं में कमल, तीर, धनुष और जप माला हैं और पांचवा हाथ अभय मुद्रा में है। जी हाँ और इनके दसों हाथों में अस्त्र-शस्त्र हैं और इनकी मुद्रा युद्ध की है।  

मां चंद्रघंटा पूजा विधि (Maa Chandraghanta Puja Vidhi)- मां चंद्रघंटा की पूजा करते समय लाल रंग के कपड़े पहनें। उसके बाद मां को लाल रंग के फूल, रक्त चंदन और लाल चुनरी चढाएं। इसके बाद मां चंद्रघंटा को चमेली का फूल अति प्रिय है। ऐसे में पूजा में चमेली का फूल मां को अर्पित करें। अब मां को दूध से बनी हुई मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद मां की आरती करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।


मां चंद्रघंटा मंत्र (Maa Chandraghanta Mantra)- ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥

मां चंद्रघंटा स्तुति (Maa Chandraghanta Stuti)- या देवी सर्वभू‍तेषु माँ चन्द्रघण्टा रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

किनको करनी चाहिए मां चंद्रघंटा की पूजा- कहते हैं कि मां चंद्रघंटा की उपासना से भय दूर होता है और कुंडली का मंगल मजबूत हो जाता है। ऐसे में मां के इस रूप की पूजा उन लोगों को करनी चाहिए, जिनका मंगल कमजोर होता है। जी दरअसल ऐसी मान्यता है कि देवी के तीसरे रूप की उपासना से सभी तरह की बाधाएं खत्म होती हैं।

व्रत में आसानी से बनाए चटपटे साबूदाने के चीले

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने से भी नहीं मिल रहा लाभ तो करें ये छोटा सा उपाय

नहीं कर पा रहे दुर्गा सप्तशती का पाठ तो माँ की कृपा पाने के लिए पढ़े ये

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -