राम मंदिर का समर्थन कर के मैंने खोद ली है खुद की कब्र : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
राम मंदिर का समर्थन कर के मैंने खोद ली है खुद की कब्र : शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी
Share:

लखनऊ। देश में पिछले कुछ समय से अयोध्या में राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे को लेकर विवाद बढ़ते ही जा रहा है। इस मुद्दे को लेकर देश भर में राजनीति भी गर्माती है रही है।  अब इस मुद्दे में एक और नया पहलु सामने आया है जिसमे देश के शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर का समर्थन करने की वजह से उनकी जान को खतरा है। 

वसीम रिजवी बोले, सपने में रोते हुए दिखे भगवान राम

दरअसल शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी ने हाल ही में एक न्यूज़ चैनल को दिए अपने बयान में कहा है कि  जब से उन्होंने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर बनाने को लेकर अपना समर्थन दिया है तब से उन्हें धमकी भरे खत और ईमेल आ रहे है। उन्हें लगातार जान से मारे जाने की धमकी भी दी जा रही है। वसीम रिजवी का कहना है कि उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का समर्थन कर के अपने ही लिए कब्र खोद ली है। इसके साथ ही उन्होंने सरकार से अपनी सुरक्षा बढ़ाये जाने की मांग भी की है। 
आयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद : आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगी अहम फैसला

आपको बता दें कि शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सैयद वसीम रिजवी ने कुछ दिनों पूर्व ही  अयोध्या में राम मंदिर बनाये जाने का समर्थन करते हुए कहा था कि  हिंदुस्तान की जमीन पर बाबरी मस्जिद का ढांचा बनाना एक कलंक होगा। उन्होंने यह भी कहा था कि इस  मामले में दोनों पक्षों को बेवजह लड़ाई करने के  बजाये शांति से कोई समझौता कर लेना चाहिए। 

ख़बरें और भी

राम मंदिर मुद्दा : अब सपा सांसद बोले, अगले 6 महीने में बन जाएगा अयोध्‍या में राम मंदिर

आरएसएस प्रमुख ने फिर लगाई दहाड़, कहा किसी भी कीमत पर बनेगा राम मंदिर

दिवाली से पहले शुरू हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण : सुब्रमण्यम स्वामी

आयोध्या मंदिर-मस्जिद विवाद : सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -