सोनिया गांधी मनमोहन सिंह ठग और मोदी कातिल: जस्टिस काटजू
सोनिया गांधी मनमोहन सिंह ठग और मोदी कातिल: जस्टिस काटजू
Share:

नईदिल्ली: सदैव विवादास्पद बयानबाजी कर सुर्खियां बटौरने वाले भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व चेयरमेन जस्टिस मार्कण्डेय काटजू ने हाल ही में एक और बयान जारी किया है। जिससे एक बार वे फिर सुर्खियों में आ गए हें। मिली जानकारी के अनुसार हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्कण्डेय काटजू ने कहा है कि फेसबुक पेज और ट्विटर पर सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरूद्ध कड़े शब्दों का उपयोग किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ठग हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी उन्होंने धोखा देने वाले की संज्ञा दी है। श्री काटजू ने राजग के नेतृत्व वाली सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं छोड़ा, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तावे नरसंहार करने वाले हैं। दूसरी ओर उन्होंने यह भी कहा कि इन्हें जीने का ही अधिकार नहीं, क्योंकि घोटोलों से अराजक स्थिति से देश को लूट लिया गया है। देश के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी गई हैं। 


उल्लेखनीय है कि क्वासी ज्यूडिशियल संगठन भारतीय प्रेस परिषद के चेयरमैन श्री काटजू कई बार विवादित बयान दे चुके हैं, कई बार तो वे प्रेस और मीडिया पर ही अपनी वाक् शक्ति से हमला बोल देते है, तो कई बार वे गौ मांस भक्षण की बात का हवाला देते हुए कहते हैं कि गौ मांस वे भी खा चुके हैं। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -