रिलीज हुआ 'CHHAILA SANDU- A TRIBAL LOVE STORY' का ट्रेलर, यहां देखे
रिलीज हुआ 'CHHAILA SANDU- A TRIBAL LOVE STORY' का ट्रेलर, यहां देखे
Share:

वर्ल्डवाइड रिकॉडर्स भोजपुरी की ओर से 2021 की सबसे बड़ी भोजपुरी मूवी छैला सन्दु का ट्रेलर लॉन्च कर दिया गया है। इस मूवी की प्रतीक्षा लोग बहुत बेसब्री से कर रहे थे। इस मूवी को जय श्रीकृष्णा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। मूवी भोजपुरी भाषा में है। मगर मूवी के टाइटल CHHAILA SANDU- A TRIBAL LOVE STORY से स्पष्ट पता चल जाता है कि यह एक आदिवासी लड़के की लव स्टोरी है।

वही मूवी का ट्रेलर देखकर आप इस बात का अनुमान लगा सकते हैं कि इस मूवी में इस प्रेम कहानी का कितने शानदार तरीके से चित्रण किया गया होगा। फिल्म के गीत भी बहुत मधुर हैं। इस मूवी में मुख्य किरदार में दिखाई दे रहे हैं राहुल सिंह, तनु श्री, गोपाल राय तथा आनंद देव मिश्रा। फिल्म में इनके अतिरिक्त माया यादव, उदय श्रीवास्तव, भारती कोली जैसे स्टार्स भी सम्मिलित हैं। इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है राजेंद्र बगारिया ने जबकि फिल्म का स्क्रीन प्ले तथा इसका निर्देशन संजय आर निषाद ने किया है।

वही फिल्म की कहानी मनोज कुमार शर्मा ने लिखी है। फिल्म का संगीत उमेश मिश्रा ने दिया है। इस फिल्म के गीत मुकेश सावन ने लिखे हैं। फिल्म भोजपुरी के अन्य मूवीज से बिल्कुल अलग एक साफ सुथरी लाच स्टोरी होगी, जिसकी मांग बहुत वक़्त से भोजपुरी फिल्मों के फैंस कर रहे थे। फिल्म के ट्रेलर से स्पष्ट पता चलता है कि फिल्म को बहुत सोच समझकर एकदम बॉलीवुड टाइप रोमांटिक लव स्टोरी बनाने का प्रयास किया गया है।

बिग बॉस पर भड़की अक्षरा सिंह, बोली- मैं शो के अंत तक रहना चाहती थी लेकिन...

यूट्यूब पर ट्रेंड हुआ 'करंट', कुछ ही देर में मिले करोड़ो व्यूज

हरितालिका तीज पर रिलीज हुए ये 3 खास गाने, यहां देंखे वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -