आज घोषित नहीं होंगे CGBSE के परिणाम, जानिए किस दिन होगा जारी?
आज घोषित नहीं होंगे CGBSE के परिणाम, जानिए किस दिन होगा जारी?
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) कक्षा 12वीं के नतीजे बृहस्पतिवार, 12 मई, 2022 को घोषित नहीं किए जाएंगे। कई रिपोर्टों में दावा किया गया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का नतीजा बृहस्पतिवार, प्रातः 11:30 बजे तक जारी किया जाएगा। 

लेकिन इसी बीच छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष आलोक शुक्ला ने मीडिया को कहा कि कक्षा 12वीं की परीक्षा के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नतीजों 2022 का ऐलान 12 मई को नहीं किया जाएगा। क्योंकि कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजों की दिनांक अभी तक बोर्ड द्वारा पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि, एक अफसर ने संकेत दिए कि कक्षा 10वीं तथा 12वीं दोनों के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजे 14 मई तक घोषित किए जा सकते हैं।  

CG Board Result 2022: ऐसे चेक कर सकेंगे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के नतीजें?
छत्तीसगढ़ बोर्ड की तरफ से दसवीं तथा बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के नतीजें बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा निर्धारित दिनांक तथा समय पर नतीजे को चेक करने का लिंक ऑफिशियल पोर्टल पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी अपना नतीजा अपने रोल नंबर तथा जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के चेक कर सकेंगे। 

MP में बढ़ती जा रही हिंसा! खरगोन, सेंधवा के बाद अब राजगढ़ में पथराव-आगजनी, घरों में लगाई आग

राजद्रोह कानून के तहत MP में 2 साल में दर्ज हुए 10 मामले, क्या अब छूट जाएंगे आरोपी?

प्रेमी के साथ भागी दो बच्चों की माँ, परेशान पति ने उठाया ये कदम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -