केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सवाल पूछने से पहले 70 सालों का हिसाब दो
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा, कहा- सवाल पूछने से पहले 70 सालों का हिसाब दो
Share:

रांची: केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दिग्गज नेता स्मृति इरानी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा है कि केंद्र और झारखंड की भाजपा सरकार पर सवाल खड़े करने वाली कांग्रेस को पहले 70 वर्षों का हिसाब देना चाहिए। इरानी यहां धनवार के डोरंडा में भाजप उम्मीदवार लक्ष्मण सिंह के समर्थन में आयोजित की गई चुनावी सभा को सम्बोधित कर रही थीं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश वही है, किन्तु देश के नेतृत्व का तरीका होना चाहिए, जिसे पीएम नरेंद्र मोदी ने बखूबी निभाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केंद्र में लगातार दूसरी बार सरकार बनाने के साथ ही जम्मू- कश्मीर से धारा 370 और अनुच्छेद 35 (ए) को ख़त्म कर दिया है, जो प्रत्येक भारतीयों के लिए गर्व करने की बात है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि, जिसमें देश का बेहतर नेतृत्व करने की क्षमता है उससे कांग्रेस सवाल करती है, जबकि जवाब तो कांग्रेस को देना चाहिए कि उसने 70 वर्षों में भारत को क्या दिया। स्मृति ईरानी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में पहले प्रत्येक भारतीय भय के माहौल में घूमने जाते थे, किन्तु अब हर देशवासी भयमुक्त माहौल में कश्मीर का भ्रमण करते हैं, ये सब भाजपा सरकार ने किया है।

नवाज़ शरीफ की बेटी मरियम भी नहीं जा सकती देश से बाहर, अब लाहौर हाई कोर्ट से मांगी इजाजत

जलवायु परिवर्तन बना घातक, सिकुड़ रहा पक्षियों का आकार

हांगकांग: जुलुस निकालने से पहले ही 11 गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -