मुंबई मेट्रो: प्रकाश जावड़ेकर ने किया पेड़ों की कटाई का बचाव, कहा- दिल्ली में भी काटे गए थे पेड़ लेकिन...
मुंबई मेट्रो: प्रकाश जावड़ेकर ने किया पेड़ों की कटाई का बचाव, कहा- दिल्ली में भी काटे गए थे पेड़ लेकिन...
Share:

मुंबई: केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मुंबई मेट्रो के निर्माण के लिए की जा रही पेड़ों की कटाई का बचाव किया है. जावड़ेकर ने कहा है कि दिल्ली में भी मेट्रो के विस्तार के दौरान पेड़ काटे गए थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में यदि एक पेड़ काटा गया था, तो उसके बदले में हमने 5 पेड़ लगाए भी थे. उन्होंने कहा कि विकास और पर्यावरण की रक्षा साथ-साथ की जा सकती है. 

जावड़ेकर ने आगे कहा कि पर्यावरण मंत्रालय कांग्रेस के समय में रोड़ ब्लॉक मंत्रालय हुआ करता था. यह हमारी नीति है कि हम पयार्वरण की रक्षा कर देश का विकास करेंगे.  उल्लेखनीय है कि, 'आरे कालोनी' में मेट्रो कारशेड के निर्माण के लिए पेड़ काटने की कार्यवाही का शुक्रवार रात से जमकर विरोध हो रहा है. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर 29 को गिरफ्तार कर लिया है. विरोध प्रदर्शन को देखते हुए आरे कालोनी में धारा 144 लागू कर दी गई है. 

यह हंगामा शुरक्रवार रात को शुरू हुआ, जब  मुंबई मेट्रो साइट पर पेड़ काटने का काम आरंभ हुआ, तो पेड़ों की कटाई का विरोध कर रहे लोग वहां इकट्ठा हो गए. प्रर्दशनकारी पेड़ काटने के विरोध में नारेबाजी करने लगे. उन्होंने उस बाउंड्री में भी घुसने का प्रयास किया, जहां पेड़ काटे जा रहे थे. 

हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा

बिहार की मदद के लिए आगे आया सिक्किम, बाढ़ पीड़ितों के लिए दी आर्थिक सहायता

अनंतनाग : डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को आंतवादियों ने बनाया निशाना, फिर घाटी हुई सन्न

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -