कांग्रेस पर बरसे जावड़ेकर, बोले- पंजाब में हो रहे प्रदर्शन के पीछे वहां की सरकार
कांग्रेस पर बरसे जावड़ेकर, बोले- पंजाब में हो रहे प्रदर्शन के पीछे वहां की सरकार
Share:

नई दिल्ली: कृषि कानूनों को लेकर पूरे देश के किसान विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी दल भी इस कानून का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने गोवा में कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के पास राष्ट्र के लिए बड़ा विचार है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, पंजाब में हो रहे प्रदर्शन के पीछे का कारण वहां की सरकार है।

जावड़ेकर ने आगे कहा कि, पीएम मोदी के पास देश के लिए बड़ा विचार है। GST की वजह से हमें एक देश, एक टैक्स, कृषि कानून के साथ हमें एक देश, एक बाजार मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग से हमें एक देश, एक परीक्षा मिलेगी और हमने एक देश, एक राशन कार्ड का भी ऐलान किया है। जावड़ेकर ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, पंजाब के अलावा भारत में कहां विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं? वह भी उनकी सरकार की वजह से हो रहा है अन्यथा यह हर जगह ख़त्म हो गया है। वास्तव में, किसानों ने कृषि कानूनों का स्वागत किया है।

आपको बता दें कि पंजाब में आज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गाँधी ट्रेक्टर रैली निकालने वाले हैं। जिसमे हज़ारों की संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, पंजाब में कांग्रेस की अमरिंदर सरकार है, यही कारण है कि प्रकाश जावड़ेकर ने विरोध प्रदर्शन को राजनीति से प्रेरित बताया है।  

अब हरियाणा में कदम नहीं रख पाएंगे राहुल गाँधी, अनिल विज ने कहा- नहीं घुसने देंगे ट्रैक्टर रैली

वैक्सीन बनाने वाले लोगों में विकसित हुई एंटीबॉडी

Video: कृषि कानून का समर्थन कर रहे थे भाजपा कार्यकर्ता, TMC वर्कर्स ने दौड़ा-दौड़ा कर मारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -