कन्हैया से है केंद्रीय मंत्री पासवान को हमदर्दी
कन्हैया से है केंद्रीय मंत्री पासवान को हमदर्दी
Share:

पटना : केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान ने जवाहरलाल नेहरू केंद्रीय विश्वविद्यालय में उपजे विवाद और उसमें आरोपों से घिरे छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया को लेकर कहा है कि कन्हैया से उन्हें हमदर्दी है। वे बिहार के ही हैं। हमारी सहानुभूति उनके साथ है। वे एक निर्वाचित अध्यक्ष हैं और युवा हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की सभा में जाने से कोई भी देशद्रोही नहीं हो जाता है।

केंद्रीय खाद्यमंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि आपातकाल के समय वे भी दो माह तक कहीं छिपे थे। उन्होंने कन्हैया को लेकर सांत्वना जताई। उनका कहना था कि सभा में जाने से कोई भी देशद्रोही नहीं होता है। उनका कहना था कि किसी भी तरह की लक्ष्मण रेखा को पार करना अवैध हो सकता है। मगर कन्हैया के मामले में जांच चल रही है और यह जांच का ही विषय है।

उनका कहना था कि राष्ट्रवाद और धर्मनिरपेक्षता अलग - अलग नहीं एक ही हैं। रोहित वेमुला के मसले पर उनकी चुप्पी रही मगर कन्हैया के विषय पर उन्होंने कहा कि उनका मत स्पष्ट है। केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस के पास कन्हैया के विरूद्ध कोई भी साक्ष्य नहीं है। ऐसे में उसे किस तरह से दोषी ठहराया जा सकता है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -