विकास में नहीं है आप की दिलचस्पी, इसलिए मांग रही कांग्रेस का साथ- हरदीप सिंह पुरी
विकास में नहीं है आप की दिलचस्पी, इसलिए मांग रही कांग्रेस का साथ- हरदीप सिंह पुरी
Share:

नई दिल्ली: मोदी सरकार में मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि दिल्ली में सत्ता पर विराजमान आम आदमी पार्टी (आप) ने अगर कर्मठता से कार्य किया होता तो उसे कांग्रेस के साथ गठजोड़ करने के लिए इतनी बेताबी नहीं होती.  हरदीप सिंह ने शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे कार्य करने के केजरीवाल सरकार के दावों का भी खंडन किया और कहा कि इस सरकार ने सत्ता में आने के बाद से एक भी स्कूल नहीं खोला है.

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने प्रेस वालों को कहा है कि वे दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार की उपलब्धियां जानना चाहते हैं. हरदीप सिंह ने कहा कि, आप सरकार की विकास में कोई दिलचस्पी नहीं है. उनका रवैया ही अलग है...अगर उन्होंने दिल्ली में मेहनत और ईमानदारी से काम किया होता तो आज वे कांग्रेस के साथ गठबंधन करने को लेकर इतने उतावले नहीं रहते.'
  
उल्लेखनीय है कि आप नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को कहा था कि आप, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस दोनों को हराने में सक्षम है और कांग्रेस के साथ गठबंधन एक ही शर्त पर संभव है जब वह लोकसभा की 33 सीटें देने पर तैयार हो जाएं. वहीं कांग्रेस ने ऐलान किया था कि वो दिल्ली में लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी, लेकिन साथ ही यह भी कहा था कि वह आप के साथ गठबंधन को राजी है, बशर्ते यह गठबंधन केवल दिल्ली तक ही सीमित रहे.

खबरें और भी:-

भाजपा पर बरसे सैम पित्रोदा, कहा- राहुल ने झेला है आतंकवाद का दंश

अलीगढ़ में गरजे पीएम मोदी, कहा- कांग्रेस ने बाबा साहेब आंबेडकर के साथ किया धोखा

नाइजीरिया में बोको हरम का आतंक, पांच साल से कैद में हैं 112 बच्चियां

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -