अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की शहादत पर मिलेगी 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता
अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की शहादत पर मिलेगी 1 करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता
Share:

सिक्किम। भारत के अर्द्धसैनिक बलों के जवान यदि शहीद होते हैं तो उनके परिजन को करीब 1 करोड़ रूपए की सहायता दी जाएगी। यह बात केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कही। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अर्द्धसैनिक बल के करीब 34 हजार काॅन्स्टेबल को प्रमोशन दिया जा रहा है। दरअसल उनके पदों को अपग्रेड किया जा रहा है।

इन लोगों को हेड काॅन्स्टेबल के पद पर अपग्रेड किया जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने नाथुला पहुंचकर जवानों के बीच समय बिताया। सिक्किम के नाथुला में बाॅर्डर आउट पोस्ट पर उन्होंने सैनिक सम्मेलन में भागीदारी की। दरअसल नाथुला में इंडो तिब्बत सीमा पुलिस को तैनात कर दिया गया है। यह चीन की सीमा से बेहद करीब है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को अर्द्धसैनिक बलों की शक्ति पर गर्व है।

यह क्षेत्र भारत की सुरक्षा के लिए बेहद अहम है। इतना ही नहीं यह चीन की सीमा से बेहद नज़दीक है। राजनाथ सिंह का कहना था कि भारत अर्द्धसैनिक बल पर गर्व करता है। वह इन जवानों के बलिदानों का सम्मान करता है। जवानों का बलिदान बहुमूल्य होता है। उन्होंने कहा कि अर्द्धसैनिक बलों के शहीदों को 1 करोड़ रूपए की सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि चीन और भारत की सेनाऐं कई बार आने सामने हो गई हैं लेकिन जो विवाद दोनों देशों के बीच है वह चर्चा से हल किया जाना आवश्यक है। .

Indian Army में 12 वीं पास के लिए आई एक बेहतर जॉब

गश्ती के दौरान सेना की टुकड़ी पर आतंकी हमला

भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब , LOC के पास पाकिस्तान के बंकर किए तबाह

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -