ITBP जवानों से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
ITBP जवानों से मिलने पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह
Share:

श्रीनगर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भारतीय सीमा क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के अधिकारियों और जवानों को भी संबोधित किया। इस दौरान यह कहा गया कि सांबा में इंडो तिब्बत बाॅर्डर पोलिस के कैंप में नया भवन बनाया जा रहा है। इस भवन का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया। इंडो-तिब्बत बाॅर्डर पुलिस के इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आईटीबीपी के जवान हिमवीर नहीं हिमालय पुत्र हैं।

बीते वर्ष हेरात में इंडियन कौंसुलेट पर आतंकी हमला किया गया। आईटीबीपी जवानों द्वारा मोर्चा संभाला गया, भारत और उसके समीपवर्ती देश अफगानिस्तान में भी आईटीबीपी के जवानों ने अपनी बहादुरी दिखाकर शानदार योगदान दिया। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसी राष्ट्रों के साथ मिलकर शांति कायम करना चाहता है।

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी सैनिकों की तैनाती इंडो-चीन बाॅर्डर पर करीब 3488 किलोमीटर पर की गई है। भारत की चीन से लगी बाॅर्डर बहुत ही दुर्गम कहलाती है। उंचे पहाड़ों और बर्फीली चट्टानों के बीच तैनात रहने वाले जवानों हर दम मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह रहती है कि ये अधिक देर तक विशेष प्रकार के स्नो ग्लास नहीं पहन सकते लेकिन इसके बाद भी वे सूट और गाॅगल पहनते हैं। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह बाॅर्डर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। जहां वे विकासीय कार्यों का जायज़ा लेंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -