Sep 22 2015 10:41 PM
श्रीनगर: केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों भारतीय सीमा के दौरे पर हैं। अपनी तीन दिवसीय दौरे के तहत उन्होंने लद्दाख में सटी चीनी सीमा में स्थितियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क मार्ग से सेना के अधिकारियों के साथ सीमा के हालात जाने। वे सड़क मार्ग से ही लेह पहुंचे। यहां उन्होंने इंडो तिब्बत बाॅर्डर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट की। अधिकारियों ने उन्हें सीमा की स्थिति और भारतीय सेना के बारे में जानकारी दी।
अधिकारियों ने केंद्रीय गृहमंत्री को जानकारी देते हुए चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी द्वारा सीमा पर किए जा रहे निर्माण कार्य और घुसपैठ के प्रयास की जानकारी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि यहां चीनी सेना द्वारा पैट्रोलिंग एरिया में वाॅच टाॅवर बना लिया गया दूसरी ओर भारतीय सेना द्वारा अपनी सीमा में बनाई गई कुटिया में कैमरा लगा दिया गया और एक सोलर पैनल लगा दिया गया। जिसके बाद भारत ने आपत्ती ली। इस दौरान भारत - पाक के कमांडर्स की बैठक रद्द कर दी गई। इस घटना से दोनों देशों के संबंधों में तनाव फैल गया।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED