केंद्रीय गृहमंत्री ने ली सुरक्षा की समीक्षा बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री ने ली सुरक्षा की समीक्षा बैठक
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने भारत-पाकिस्तान सीमा के हालातों पर चर्चा की। दरअसल सीमा के हालात जानने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री ने एक बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग और अन्य अधिकारियों से चर्चा की। केंद्रीय गृहमंत्री को बैठक में बताया गया कि पाकिस्तान की फायरिंग में भारत के करीब 8 नागरिकों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हुए।

भारत अपनी सीमा पर होने वाले हमले का जवाब दे रहा है। इस दौरान उन्हें बताया गया कि भारत किस तरह के प्रयास में लगा है। गौरतलब है कि भारतीय सीमा में मार्टार से पाकिस्तान ने गोले दागे थे। इस फायरिंग में 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 लोग घायल हो गए। भारतीय सुरक्षाकर्मियों को कुछ पोस्ट्स पर शहादत मिली है।

शहीद जवानों में सीमा सुरक्षा बल के जवान और अधिकारी शामिल हैं। सेना द्वारा जानकारी दी गई कि पाकिस्तान के सैनिकों ने 120 और 82 एमएम के मोर्टार से गोले दागे। पाकिस्तान द्वारा भारतीय सेक्टर्स में भारी गोलीबारी की गई। मगर भारत ने इस फायरिंग का जवाब दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -