राहुल गांधी ने कहा, सरकार द्वारा झूठे आरोप लगाए गए
राहुल गांधी ने कहा, सरकार द्वारा झूठे आरोप लगाए गए
Share:

नई दिल्ली : संसद के बजट सत्र के शुरूआती दो दिनों में जमकर हंगामा हुआ। पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाए। जहां जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में हुई नारेबाजी को लेकर चर्चा हुई तो वहीं हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय में हुई छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या का मामला गूंजा। इस मामले में विपक्ष ने सत्तापक्ष पर हमला बोलने का प्रयास किया तो केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने बयान देकर सभी को खामोश कर दिया।

कांग्रेस उपाध्यक्ष आज संसद पहुंचे और अपने संबोधन में कहा कि उन पर सरकार द्वारा झूठे आरोप लगाए गए हैं। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा में मोशन आॅफ थैंक्स पर भी उपस्थितों को संबोधित किया।

इससे पहले कल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने अपने उद्बोधन में राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा कि इंदिरा गांधी को भी सत्ता से बेदखल होना पड़ा था मगर उनके पुत्र ने देशद्रोही नारों का समर्थन नहीं किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने राजनीतिक अवसरवादिता को महत्व दिया जिसके कारण वे हैदराबाद के केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -