सरकार लगा रही कांग्रेस पर बिना कारण आरोप
सरकार लगा रही कांग्रेस पर बिना कारण आरोप
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नेशनल हेराल्ड प्रकरण को लेकर कहा कि सत्तापक्ष कांग्रेस पर बेवजह आरोप लगा रहा है। उनका कहना था कि नेशनल हेराल्ड केस को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच तकरार बढ़ गई है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री कार्यालय पर हमला बोल दिया गया है। उनका कहना रहा कि प्रधानमंत्री कार्यालय 100 प्रतिशत बदले की भावना से कार्य कर रहा है। इस मामले में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री कार्यालय के ही कहने पर उनके परिवार को परेशान किया जा रहा है।

19 दिसंबर को सोनिया गांधी के साथ ही कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी को न्यायालय में पेश होना है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट द्वारा दोनों को नेशनल हेराल्ड केस में हाजिर होने के लिए 19 दिसंबर का समय दिया गया है। कांग्रेस द्वारा इस विषय पर संसद में हंगामा खड़ा कर दिया गया है। कांग्रेस का कहना है कि सत्तापक्ष उन पर बेवजह आरोप लगा रहा है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने यह कहा कि कांग्रेस को इन मामलों में बिना कारण परेशान किया जा रहा है। जबकि सरकार के मंत्रियों का यह आरोप है कि कांग्रेस अपना विरोध कर सदन की कार्रवाई आगे बढ़ने नहीं देना चाहती है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -