गडकरी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी निकले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
गडकरी के बाद केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी निकले कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी
Share:

नई दिल्ली: केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।  उन्होंने ट्वीट करते हुए इस बारे में जानकारी दी है और कहा कि जो लोग मुझे मंगलवार को मिले थे उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।  आपको बता दें कि बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 

केन्द्रीय कैबिनेट में प्रहलाद सिंह पटेल के साथ नितिन गडकरी, अमित शाह, श्रीपद नायक, धर्मेन्द्र प्रधान, अर्जुन राम मेघवाल, गजेन्द्र सिंह शेखावत और सुरेश अंगड़ी भी हाल ही में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए बड़े नेताओं में कर्नाटक के सीएम बी एस येदियुरप्पा, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान और तमिलनाडु के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित का नाम शामिल हैं। महाराष्ट्र के मंत्री अशोक चव्हाण और धनंजय मुंडे भी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जा चुके हैं।

गडकरी के दफ्तर ने बताया कि मंत्री नागपुर में हैं और उन्हें हल्का बुखार है। गडकरी ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ''मैं कल कमजोरी महसूस कर रहा था, जिसके बाद मैंने डॉक्टर को दिखाया। जांच के दौरान मेरे कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने कहा कि आप सभी की दुआओं से अभी मेरी सेहत ठीक है। मैंने खुद को क्वारंटाइन में रखा है। गडकरी ने एक अन्य ट्वीट में आग्रह किया कि उनके संपर्क में आए सभी व्यक्ति कोरोना दिशानिर्देशों का पालन करें।

संजय राउत का भाजपा पर तंज- ...तो क्या 'भाभीजी के पापड़' खाकर ठीक हो रहे हैं कोरोना मरीज ?

बाबरी विध्वंस मामला: अंसारी ने की सभी आरोपियों को बरी करने की अपील, 30 सितम्बर को आने वाला है फैसला

कोरोना काल के बीच संसद का मानसून सत्र, मनमोहन-चिदंबरम सहित कई सांसदों ने ली छुट्टी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -