केंद्र नहीं कर रहा राज्य की मदद : अखिलेश
केंद्र नहीं कर रहा राज्य की मदद : अखिलेश
Share:

लखनऊ​ : उत्तर प्रदेश की अखिलेश यादव सरकार ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। इस दौरान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि केंद्र सरकार जानबूझकर राज्य के विकास कार्यों को प्रभावित करने में लगी है। मुख्यमंत्री आवास पर अभिभाषकों द्वारा आयोजित किए गए एक समारोह में उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को राज्य के विकास के लिए कई बार कहा गया पत्र भी लिखा गया लेकिन केंद्र ने कोई मदद नहीं की। 

इस मामले में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि इलाहाबाद में उच्च न्यायालय ने कहा कि यहां संगम नगरी है। विभिन्न मुख्यालय हैं। बड़े पैमाने पर लोग आते जाते हैं ऐसे में इलाहाबाद की सड़क का निर्माण सही तरह से नहीं हुआ। रायबरेली तक ही फोरलेन सडक का निर्माण किया गया।

इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें न्यायालय न जाना पड़े जो भी जाते हैं, उन्हें बहुत परेशानियां झेलनी पड़ती हैं। उनकी व्यवस्था पर्याप्त होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास कार्य किए जा रहे हैं। सपा नेतृत्व की सरकार ने अभावों और सीमित साधनों के बाद भी विकास कार्य किया। मगर केंद्र द्वारा इस मामले में सहायता नहीं की जा रही है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -