नक्सलवाद का सामना करने के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा सहयोग
नक्सलवाद का सामना करने के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेगा सहयोग
Share:

रायपुर : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि नक्सलवाद लोकतंत्र के लिए गंभीर परेशानी बना हुआ है। कानून व्यवस्था और विकास दोनों ही मोर्चे पर जनसहयोग से इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए वचनबद्ध है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि केंद्र सरकार हर तरह से सहयोग करने में लगा है। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के रायपुर पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह की उपस्थिति में पुलिस विभाग द्वारा उच्च स्तरीय बैठक ली।

उन्होंने नक्सल प्रभावित इलाकों में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और स्वरोजगार प्रशिक्षण की दिशा में कई तरह के प्रयास किए। जिसकी उन्होंने सराहना की। उनके द्वारा यह कहा गया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बलों समेत राज्य पुलिस के जवानों का मनोबल ऊंचा हुआ है।

नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा, कानून व्यवस्था और आम जनता की सामाजिक और आर्थिक प्रगति के उपाय सहित सड़कों, पुल- पुलियाओं के निर्माण, कृषि विकास, सिंचाई और संचार व्यवस्था आदि विषयों पर चर्चा की गई। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -