शुरू हो चुका है 'जनगणना' का काउंटडाउन, आम जनता से ये 31 सवाल पूछेगी सरकार
शुरू हो चुका है 'जनगणना' का काउंटडाउन, आम जनता से ये 31 सवाल पूछेगी सरकार
Share:

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून (CAA), नेशनल रजिस्टर फॉर सिटिजन (NRC) और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) पर देश में जारी घमासान के बीच मोदी सरकार ने जनगणना 2021 पर कार्य करना शुरू कर दिया है। केंद्र की तरफ से नया गैजेट जारी किया गया है, जिसमें जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले कुल 31 सवालों की सूची भी शामिल है। जनगणना के दौरान आम जनता से कुल 31 सवाल किए जाएंगे, जिनमें घर, व्यक्तिगत जानकारी से लेकर ये तक पूछा जाएगा कि आप कौन-सा अनाज खाते हैं।

केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए ये आदेश उन सभी अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा, जो जनगणना की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इनमें घर में कौन-सा टीवी है, पीने का पानी है या नहीं, कंप्यूटर-लैपटॉप है या नहीं सहित कुल 31 प्रश्न पूछे जाएंगे। तो आइए हम आपको बताते हैं कि कौन से होंगे वो 31 सवाल, जो आपसे जनगणना के समय पूछे जाएंगे। 
 
1. बिल्डिंग नंबर (म्यूनिसिपल या स्थानीय अथॉरिटी नंबर)

2. सेंसस हाउस नंबर

3. मकान की छत, दीवार और सीलिंग में मुख्य रूप से इस्तेमाल हुआ मटीरियल

4. मकान का इस्तेमाल किस उद्देश्य से हो रहा है

5. मकान की स्थिति

6. मकान का नंबर

7. घर में रहने वाले लोगों की संख्या

8. घर के मुखिया का नाम

9. मुखिया का लिंग

10. क्या घर के मुखिया अनुसूचित जाति/जनजाति या अन्य समुदाय से ताल्लुक रखते हैं

11. मकान का मालिकाना स्तर

12. मकान में मौजूद कमरे

13. घर में कितने शादीशुदा जोड़े रहते हैं

14. पीने के पानी का मुख्य स्त्रोत

15. घर में पानी के स्त्रोत की उपलब्धता

16. बिजली का मुख्य स्त्रोत

17. शौचालय है या नहीं

18. किस प्रकार के शौचालय हैं

19. ड्रेनेज सिस्टम

20. शौचालय है या नहीं

21. रसोई घर है या नहीं, इसमें एलपीजी/पीएनजी कनेक्शन है या नहीं

22. रसोई के लिए इस्तेमाल होने वाला ईंधन

23. रेडियो/ट्रांजिस्टर

24. टेलीविजन

25. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं

26. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं

27. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन उपयोग करते हैं या नहीं

28. साइकिल/स्कूटर/मोटर साइकिल/मोपेड है या नहीं

29. कार/जीप/वैन है या नहीं

30. घर में किस अनाज का मुख्य रूप से उपभोग होता है

31. मोबाइल नंबर

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर हुआ इजाफा, जानिए क्या है आज के रेट

दूसरों से होड़ करने में मंजिल से पीछे हो जाते हैं आप: स्वामी विवेकानंद

हवाई यात्रा करने के लिए जबरदस्त ऑफर, महज 995 रुपए में टिकट दे रही विस्तार एयरलाइन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -