नजीब जंग अच्छा काम कर रहे, PMO दे रहा उन्हें गलत निर्देश : केजरीवाल
नजीब जंग अच्छा काम कर रहे, PMO दे रहा उन्हें गलत निर्देश : केजरीवाल
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के बीच एक बार फिर गतिरोध सामने आया है। इस दौरान यह बात सामने आई है कि केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच कई मसलों को लेकर तानतनी शुरू हो गई है। यही नहीं प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा दिल्ली में दखल देना बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस और भाजपा दोनों के बीच नजीब जंग को हटाए जाने को लेकर चर्चा चल रही है, जबकि उपराज्यपाल नजीब जंग अच्छा काम कर रहे हैं। उपराज्यपाल तो अपना कार्य कर रहे हैं मगर प्रधानमंत्री कार्यालय उन्हें अलग तरह के निर्देश दे रहा है।

प्रधानमंत्री कार्यालय का दखल लगातार जारी है। प्रधानमंत्री कार्यालय का हस्तक्षेप लगातार जारी है। वह दिल्ली की राज्य सरकार को कार्य नहीं करने दे रहा है। बिना कारण कई विकासीय कार्य रोक दिए जाते हैं। सरकारी सेवाओं से जुड़े पदों पर पदस्थापना को लेकर तनातनी की जाती है। केंद्र सरकार दिल्ली सरकार को काम नहीं करने दे रही है। उल्लेखनीय है कि पहले भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यह कह चुके हैं कि दिल्ली में जो कुछ हुआ वह अभी तक पहले कभी नहीं हुआ। दिल्ली सरकार के कार्यों में प्रधानमंत्री कार्यालय दखल न दे।

उपराज्यपाल नजीब जंग को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्विट कर कहा कि भाजपा कांग्रेस नजीब को हटाने की मांग क्यों कर रही है। यह बेहद आश्चर्यजन है। आखिर इसमें कहां खोट है। वे तो वही कर रहे हैं जो प्रधानमंत्री कार्यालय करने जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्याल का हस्तक्षेप जारी रहे तो उनके स्थान पर आने वाले कोई दूसरा व्यक्ति फिर से वही करेगा। केंद्र सरकार ही दिल्ली की राज्य सरकार के कामों में दखल दे रही है। यह दखल बंद होना जरूरी है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -