बिहार पहुंची केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम, किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा
बिहार पहुंची केंद्र सरकार की सात सदस्यीय टीम, किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायज़ा
Share:

पटना : बिहार की राजधानी पटना में रविवार को केंद्र से आयी हुई टीम ने बिहार सरकार के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुई क्षति का आकलन करने के बाद केंद्रीय टीम ने बिहार सरकार द्वारा अनुसंशा की गई राशि को लेकर चर्चा की। केंद्रीय टीम के सामने राज्य सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में हुए नुकसान को लेकर मांग रखी गई है। अब मंगलवार को बिहार सरकार, केंद्रीय टीम को आगे की रिपोर्ट भेजेगी। 

पटना में से आई सात सदस्यीय केंद्रीय टीम के साथ बिहार सरकार के पदाधिकारीयों ने अहम् बैठक की। इस साल बाढ़ में सूबे के 13 जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने स्थिति का आकलन कर एक अनुसंशा रिपोर्ट केंद्रीय टीम को दी है, उसके आधार पर केंद्र की टीम ने उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर हालत की समीक्षा की।

इसके साथ ही अनुसंशा की गई राशि का वास्तविक हालात से मिलान भी किया गया। सबसे अधिक नुकसान कृषि, जल संसाधन और पथ निर्माण विभाग को पहुंचा है। बिहार सरकार के अधिकारी ने केंद्रीय टीम के अप्रोच को सकारात्मक करार दिया है।  बिहार सरकार की तरफ से केंद्र सरकार से कुल 2700 करोड़ रुपये की अनुशंसा की गयी है, जिसमें कृषि के लिए 354 करोड़, जलसंसाधन के लिए 306 करोड़, पथ निर्माण के लिए 332 करोड़ रुपये और बाकी अन्य कार्यों के लिए मांगे गए हैं।

संकट में एयरइंडिया, इन दो अतिरिक्त एयरपोर्ट पर तेल कंपनियां रोक सकती है ईंधन की सप्लाई

गिकती अर्थव्यवस्था को लेकर मनमोहन ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

अब किचन पर भी पड़ा महंगाई का असर, LPG गैस सिलेंडरों की कीमतें बढ़ीं

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -