101 साल की वृद्ध महिला को मिली भारतीय नागरिकता
101 साल की वृद्ध महिला को मिली भारतीय नागरिकता
Share:

जोधपुर : पाकिस्तानी हिंदू जमुना माई आज का दिन शायद ही कभी भूल पाएंगी। यह वही दिन था जब उन्हें 12 साल का इंतजार करने के बाद भारतीय नागरिकता मिली। जिलाधिकारी ने दावा किया है कि 101 साल की जमुना सबसे वृद्ध महिला हैं जिन्हें कि भारतीय नागरिकता मिली है। राजस्थान के जोधपुर की एक छोटी सी बस्ती सोढा री धानी में पाकिस्तान से आए 6 हिंदू प्रवासियों का परिवार रहता है।

हिमाचल प्रदेश में तेजी से फ़ैल रहा स्वाइन फ्लू, अलर्ट जारी

कई सालों से कोशिशें जारी थी 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवार ने अपने सबसे वृद्ध सदस्य को मिली नागरिकता का जश्न मनाया। भारतीय नागरिकता अधिनियम 1955 के अंतर्गत उनके आवेदन को शुक्रवार को मंजूरी मिल गई। वह पिछले 12 सालों से इसके लिए कोशिशें कर रही थीं। अब उन्हें उम्मीद है कि उनके परिवार के सदस्यों को भी जल्द भारतीय नागरिकता मिल जाएगी।

इन धाकड़ फीचर के साथ आता है यह फ़ोन, कीमत 7 हजार रु से भी कम

अब जाकर मिली नागरिकता 

जानकारी के लिए बता दें अधिकारियों का कहना है कि जोधपुर में लगे नागरिकता कैंप के दौरान उन्हें पता चला कि एक आवेदनकर्ता का जन्म 1988 का है। रिकॉर्ड्स के अनुसार आवेदनकर्ता माई का जन्म अविभाजित पंजाब में हुआ था। जोधपुर के एडीएम ने बताया, 'माई के दस्तावेज को मंजूरी दी गई और उन्हें शुक्रवार को नागरिकता प्रमाणपत्र दिया गया।' माई और उनके परिवार को स्थानीय प्रशासन ने एक दो कमरों वाला घर दिया हुआ है।

सैमसंग के इस धाँसू फोन की कीमत में 13 हजार रु की कटौती

गांव में घुसकर आतंकियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, मिनटों में लग गया लाशों का ढेर

पश्चिम बंगाल को पश्चिमी बांग्लादेश बनाना चाहती है ममता बनर्जी- भाजपा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -