देशभर में जलस्त्रोतों के किनारे उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, नज़र आ रही है छठ की धूम
देशभर में जलस्त्रोतों के किनारे उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, नज़र आ रही है छठ की धूम
Share:

नई दिल्ली : आज समूचे देश के उत्साह है। देश आज उत्तरभारतीय संस्कृति के रंग में रंग गया है। दरअसल आज देशभर के विभिन्न क्षेत्रों में छठ पर्व मनाया जा रहा है। हालांकि बिहार और उत्तर भारत में छठ पर्व की धूम मची हुई है। इस दौरान यहां पर अधिक चहल - पहल नज़र आ रही है। यूं तो महिलाओं द्वारा चतुर्थी से ही छठ पर्व के व्रत का प्रारंभ कर दिया गया था। इस मौके पर महिलाओं ने नहाय - खाय की रस्म को पूर्ण किया और फिर छठ पर्व का व्रत प्रारंभ हुआ।

महिलाओं ने गेहूं पिसवाने के बाद गुड़ की खीर और गेहूं के व्यंजन बनाए। अब महिलाऐं आज अस्ताचल सूर्य को अध्र्य देकर पर्व का पूजन करेंगी। इस महापर्व के लिए देशभर के सरोवरों, नदियों के घाटों और अन्य जल स्त्रोतों के किनारे श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगेगा। महिलाऐं सूप में फल, व्यंजन और मिठाईयां लेकर पानी में आधे खड़े होंगी। इसी दौरान सूर्य देव को अध्र्य दिया जाएगा। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से सप्तमी तक यह पर्व मनाया जाता है।

पर्व का प्रमुख उत्सव षष्ठी के अवसर पर होता है। इस दौरान गन्ने से पूजन किया जाएगा। घाटों पर शाम को सूर्यास्त के बाद महिलाऐं दीपदान भी करेंगी। गौरतलब है कि कुछ क्षेत्रों में महिलाओं द्वारा नदियों में दीपदान किया जाता है। मध्यभारत में भी छठ पर्व को लेकर विशेषतौर पर तैयारियां की जा रही हैं। सप्तमी पर महिलाऐं सूर्योदय के समय सूर्य को अध्र्य देकर और पूजन आदि करने के बाद भोजन कर व्रत पूर्ण करेंगी। गौरतलब है कि यह व्रत 36 घंटे का होता है और महिलाऐं निर्जला रहकर इस व्रत को करती हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -