पुंछ में फायरिंग, पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन
पुंछ में फायरिंग, पाकिस्तान ने किया सीज़फायर का उल्लंघन
Share:

पुंछ। पाकिस्तान की ओर से पुंछ में सीज़फायर का उल्लंघन किया गया है। जम्मू कश्मीर के पुंछ में सर्द मौसम और कोहरे का लाभ लेकर, पाकिस्तान ने हैवी फायर किया। यहां तोड़फोड़ किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। माना जा रहा है कि, सीज़फायर के उल्लंघन के माध्यम से, पाकिस्तान आतंकी घुसपैठ भारतीय सीमा क्षेत्र में बढ़ाने का प्रयास कर रहा था।

यहां रहने वाले लोगों ने मीडिया को फायरिंग को लेकर, जानकारी दी। लोगों का कहना है कि, अल सुबह फायरिंग की जोरदार, आवाज़ से वादियां गूंज उठीं। ऐसे में ग्रामीणों ने अपना बचाव किया और, वे अपने घरों में सुरक्षित क्षेत्रों की ओर छुप गए। पाकिस्तान द्वारा, फायरिंग किए जाने के बाद,दोनों ओर से हैवी फायर होता रहा। भारतीय सीमा क्षेत्र में फायरिंग होने के बाद, भारतीय सीमा क्षेत्र में तैनात, सुरक्षाबल के जवानों ने अपना पोस्ट संभाला और, पाकिस्तान की ओर से होने वाली फायरिंग का जवाब दिया।

काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। इस दौरान, ग्रामीण यहां वहां छिपे रहे। ग्रामीण अपने घरों से बाहर नहीं निकले। पाकिस्तान ने सर्द मौसम और धुंध का जमकर लाभ लिया। पाकिस्तान द्वारा, कई बार सीज़फायर का उल्लंघन किया जाता रहा है। पाकिस्तान की ओर से, भारतीय सीमा क्षेत्र में कई बार हैवी फायर होता रहा है।

आतंकी संगठन के मुद्दे पर अमेरिका ने पलटी मारी

पाक के ढीले पड़े तेवर, भारत से वार्ता को तैयार

यहाँ हुआ मुर्गी से यौन उत्पीड़न

पाकिस्तानी स्पिनर 'सईद अजमल' जल्द लेंगे सन्यास

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -