पाकिस्तान ने की नौशेरा में फायरिंग
पाकिस्तान ने की नौशेरा में फायरिंग
Share:

जम्मू। पाकिस्तान की ओर से फिर से फायरिंग की गई। पाकिस्तानी सेना ने सीज़फायर का उलंघन किया और राजौरी के नौशेरा में भारतीय सेना की ओर गोलीबारी की। भारत ने पाकिस्तान की ओर से होने वाले हैवी फायर का जवाब दिया। इस मामले में सैन्य अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने बिना किसी ललकार और उकसावे के फायरिंग की। पाकिस्तान ने नौशेरा में मोर्टार से गोले दागे। सेना के अधिकारी ने कहा कि भारत ने पाकिस्तान की कार्रवाई का जवाब दिया।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान ने इसके पहले जो फायरिंग की थी उसमें एक 6 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। तो दूसरी ओर सीमासुरक्षा बल का जवान शहीद हो गया था।

भारत के करीब 8 नागरिक भी गोलीबारी में घायल हो गए थे। गोलीबारी में लगभग 10 लोग घायल हो गए थे जिन्हें उपचार दिया गया। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किया। सीमा सुरक्षा बल और भारतीय जवानों की फायरिंग से पाकिस्तान के रेंजर्स पस्त हो गए। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -