गृह युद्ध खात्मे के लिये संघर्ष विराम का समझौता
गृह युद्ध खात्मे के लिये संघर्ष विराम का समझौता
Share:

 मास्को :  सीरिया में चल रहे गृह युद्ध खात्मे के लिये सीरियाई सरकार और रूस ने शुक्रवार को संघर्ष विराम समझौते पर सहमति जताते हुये इसे शुक्रवार की आधी रात से लागू करने का ऐलान किया है। बताया गया है कि विद्रोहियों ने भी समझौता करने के लिये हामी भरी है। समझा जा रहा है कि समझौते पर सहमति बनने के बाद लंबे समय से चल रहे गृह युद्ध समाप्त हो जायेगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार समझौते के लिये तुर्की ने भी मध्यस्ता की थी। संघर्ष विराम समझौते की जानकारी साझा करते हुये रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने अपने देश के रक्षा और विदेश मंत्रियों की बैठक में बताया कि समझौते के तहत तीन दस्तावेजों पर हस्ताक्षर हुये है।

इनमें संघर्ष विराम, दूसरा विद्रोहियों के साथ शांति वार्ता और तीसरा संघर्ष विराम को सत्यापित करने के उपायों की सूची शाामिल है। बताया गया है कि सीरिया की सेना ने यह कहा है कि वह समझौते के बाद विद्रोहियों को अपना निशाना बनाना छोड़ देगी।

जानकारी के अनुसार संघर्ष विराम समझौते पर सीरिया के प्रमुख विद्रोहियों संगठनों ने हस्ताक्षर किये है और इनमें साठ हजार से अधिक लड़ाके शामिल है।

सीरिया में हिंसा के लिए बशर अल असद और रूस जवाबदार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -