CBSE बोर्ड परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट, जरूर पढ़ ले ये खबर
CBSE बोर्ड परीक्षा पर आया बड़ा अपडेट, जरूर पढ़ ले ये खबर
Share:

CBSE बोर्ड 10वीं 12वीं की परीक्षा आने वाली हैं। इसमें लाखों विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष परीक्षा देते हैं। जब देश के भविष्य की बात होती है तो उसमें शिक्षा का खास योगदान होता है। हाल ही में सोशल मीडिया में CBSE बोर्ड की डेटशीट वायरल हो रही थी, मगर फिर बोर्ड ने साफ किया कि अभी कोई डेटशीज जारी नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही डेटशीट फर्जी है। 

CBSE बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी 2023 से आरम्भ होंगे, मगर बोर्ड की ओर से अभी तक दोनों क्लास की डेटशीट पर कोई अपडेट नहीं आया है। वहीं यदि प्रक्टिकल की बात की जाए तो CBSE 10वीं 12वीं के प्रक्टिकल 1 जनवरी 2023 से आरम्भ होंगे। इसके लिए बोर्ड की ओर से ऑफिशियल पोर्टल cbse।gov।in पर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। 

शिक्षा मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि CBSE बोर्ड 2023 की क्लास 10 के पेपर में 40 प्रतिशत सवाल एवं क्लास 12 के 30 प्रतिशत सवाल दक्षता आधारित होंगे। यह जानकारी लोकसभा में एक सवाल के जवाब में शिक्षा राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि इन प्रश्नों का फॉर्मेट अलग अलग होगा। इसमें ऑब्जेक्टिव टाइप, केस बेस्ड, अर्जेशन एंड रीजनिंग एवं कंस्ट्रक्टिंग रिस्पांस टाइम के सवाल होंगे। बीते ट्रेंड के अनुसार, बोर्ड इस महीने कक्षा 10, 12 की डेट शीट जारी कर सकता है। CBSE बोर्ड परीक्षा 2023 सिर्फ एक बार आयोजित की जाएगी। पहले कोरोना की वजह से जैसे 2 बार परीक्षा हो रही थी वैसे नहीं होंगे। परीक्षा की दिनांक, डेटशीट, प्रैक्टिकल एग्जाम, एडमिट कार्ड और अन्य लेटेस्ट डिटेल्स के लिए विद्यार्थी CBSE बोर्ड के ऑफिशियल पोर्टल पर नजर बनाए रखें।

जम्मू कश्मीर में आतंकियों के परिजनों को किसने दी सरकारी नौकरियां ?

'मोहना ठाकुर को जो मार देगा, उसे मिलेगा 2 लाख', पप्पू यादव ने किया बड़ा ऐलान

अपने यात्रियों को साढ़े 3 घंटे पहले एयरपोर्ट पर क्यों बुला रही Indigo ?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -