आय से अधिक संपत्ति मामले में वीरभद्र सिंह से हुई पूछताछ
आय से अधिक संपत्ति मामले में वीरभद्र सिंह से हुई पूछताछ
Share:

नई दिल्ली : केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने पूछताछ की। दरअसल वीरभद्र सिंह जब केंद्रीय मंत्री थे तो अपने कार्यकाल के दौरान उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला आरोपित किया गया। सीबीआई से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सीबीआई के सामने यहां पर पूछताछ के लिए प्रस्तुत हुए।

इस मामले में कथिततौर पर यह जानकारी मिली कि वर्ष 2009 से 2012 तक केंद्रीय मंत्री के तौर पर उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के नाम कथित तौर पर आय के ज्ञात स्त्रोतों से करीब 6.03 करोड़ रूपए से अधिक की संपत्ति अर्जित की।

दिल्ली में भ्रष्टाचार निरोधक कानून के अंतर्गत जो प्राथमिकी दर्ज की गई। उसमें वीरभद्र सिंह के ही साथ उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह, एलआईसी एजेंट आनंद चौहान, चुन्नीलाल चैहान आदि के नाम शामिल हैं। इस तरह के आरोपों को वीरभद्र सिंह ने नकार दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने अपने एक बयान का उल्लेख करते हुए कहा कि वे अपना बेहिसाबी धन कृषि आय के रूप में दर्शन कर निजी व्यक्ति के तौर पर अपना नाम, पत्नी का नाम और परिवार के दूसरे सदस्यों के नाम पर एलआईसी आदि की पाॅलीसिज़ में निवेश किया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -