रग्बी सीखने फ्रांस गए 22 नाबालिग गायब
रग्बी सीखने फ्रांस गए 22 नाबालिग गायब
Share:

पंजाब/हरियाणा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो को ह्यूमन ट्रैफिकिंग को लेकर जानकारी मिली है। जिसके तहत, यह जानकारी सामने आई है कि, लगभग 22 नाबालिगों को अवैध तरह से फ्रांस ले जाया जा रहा था। जिन नाबालिगों को फ्रांस ले जाया जा रहा था वे पंजाब, हरियाणा व दिल्ली के निवासी थे।

इस मामले में, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि, ट्रैवल एजेंट्स के कुछ ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए। इन लोगों में फरीदाबाद के ललित डेविड, डीन व दिल्ली के संजय राॅय व वरूण चौधरी के परिसर की तलाशी ले रहे थे।

इस मामले में अधिकारियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि, इन एजेंट्स को विदेश भेजने हेतु लगभग 25 लाख रूपए लिए गए। इन बच्चों के वीज़ा से जुड़े दस्तावेज पर यह दर्शाया गया था कि, ये लोग रग्बी का प्रशिक्षण प्राप्त करने जा रहे हैं। इस मामले में सीबीआई प्रवक्ता अभिषेक दयाल ने कहा कि, जो बच्चे विदेश भेजे जाने थे उनमें कपूरथला के दो विद्यार्थी भी शामिल थे।

गौरतलब है कि, बच्चों को ले जाने के लिए, ये बच्चे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। यहां से इन्हें पेरिस ले जाया गया हालांकि, इन लोगों ने पहले तो रग्बी प्रशिक्षण में भाग लिया मगर, बाद में ट्रेवल एजेंट्स ने इनका वीज़ा रद्द कर दिया।

हाईकोर्ट ने नव वर्ष पर लगाई पटाखे छोड़ने पर पाबंदी

Video : सपना चौधरी का डांस उनके हिट गानों पर

दरिया में भी जारी रहा पति-पत्नी का झगड़ा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -