CBI  ने की तेजस्वी यादव से पूछताछ
CBI ने की तेजस्वी यादव से पूछताछ
Share:

पटना। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई ने रेलवे टेंडर घोटाले को लेकर पूछताछ की। पूछताछ दिल्ली के सीबीआई मुख्यालय में की गई। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तेजस्वी यादव से लगभग 54 प्रश्न किए। अधिकांश प्रश्नों के उत्तर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने हां में दिए। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने तेजस्वी यादव से कुछ प्रश्न किए, जिसमें उनके बैंक अकाउंटस को लेकर प्रश्न थे तो, कोचर बंधुओं को लेकर उनसे जानकारी मांगी गई।

तेजस्वी यादव की संपत्तियों को लेकर भी, सीबीआई ने उनसे चर्चा की। आखिर आपने अब तक कितनी संपित्तयां खरीदी हैं। क्या आपकी संपत्तियों की जानकारी आपके परिवार को है या नहीं। मिली जानकारी के अनुसार, डिलाइट कंपनी व लारा कंपनी में उनका किस तरह का मालिकाना अधिकार है।

तेजस्वी यादव और उनकी सरला गुप्ता से भेंट और, कारोबारी रिश्तों को लेकर चर्चा की गई। गौरतलब है कि, राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा करीब 7 घंटे की पूछताछ की गई। लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पुत्री मीसा भारती भी शामिल थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने कहा कि, केंद्र सरकार राजनीतिक प्रतिशोध के तहत कार्रवाई कर रही है। सीबीआई से सहयोग की बात मैंने कही है। सीबीआई अधिकारियों का व्यवहार सौहार्दपूर्ण था। अधिकारियों के साथ सहयोग जरूर करूंगा।

लालू यादव पर CBI ने कसा शिकंजा, भेजा समन

बंगले को लेकर बिहार के दो नेताओं में हुआ विवाद

CBI कोर्ट में पेश होंगे लालू - तेजस्वी यादव

 

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -