शाम 4 बजे होगा लालू यादव की सजा पर फैसला
शाम 4 बजे होगा लालू यादव की सजा पर फैसला
Share:

रांची। आरजेडी अध्यक्ष, लालू प्रसाद यादव और, करीब 16 अन्य आरोपियों को लेकर, आज चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषालय मामले में आज सीबीआई न्यायालय पहुंचे। हालांकि दोपहर करीब डेढ़ बजे तक मामले की सुनवाई नहीं हुई और माना जा रहा है कि, इस मामले में शाम करीब 4 बजे निर्णय लिया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि लालू यादव पर सीबीआई कोर्ट में सुनवाई की जा रही है। उन पर चारा घोटाले के तहत आरोप लगे हैं। जिसमें एक मामला देवघर कोषालय से असंगत तरह से 89 लाख 27 हजार रूपए का उपयोग करने का आरोप भी लगा है।

गौरतलब है कि चारा घोटाला 950 करोड़ रूपए की हेरफेर का मामला है। आरोप लगाए गए हैं कि इस घोटाले में चारा, दवाओं और पशुपालन से जुड़े उपकरणों में रूपयों की गड़बड़ी की गई थी। मिली जानकारी के अनुसार पशुपालन विभाग के तत्कालीन अधिकारी कृष्ण कुमार प्रसाद, मोबाइल पशुचिकित्सा अधिकारी सुबीर भट्टाचार्य और सुशील कुमार झा, सुनील कुमार सिन्हा, राजाराम जोशी, गोपीनाथ दास, संजय कुमार अग्रवाल, ज्योति कुमार झा, सुनील गांधी व मोहन प्रसाद इस मामले में दोषी ठहराए गए हैं।

जेडीयू ने लालू पर नए साल को लेकर कसा तंज

जानिए लालू यादव ने कैसे नया साल

लालू यादव की सजा पर फैसला आज

शेर अब सिर्फ बोलेगा नहीं, शेर अब दहाड़ेगा

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -