महाराष्ट्र: 100 करोड़ वसूली मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी
महाराष्ट्र: 100 करोड़ वसूली मामले में CBI ने की पहली गिरफ्तारी
Share:

मुंबई: एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने बड़ा आरोप लगाया था। आप सभी जानते ही होंगे कि उन्होंने आरोप लगाया था कि वे पुलिस अधिकरियों का इस्तेमाल 100 करोड़ की वसूली के लिए कर रहे हैं। वहीं अब इस मामले में एक बड़ा ट्विस्ट आ गया है। जी दरअसल अब इस केस में सीबीआई (CBI) ने पहली गिरफ्तारी कर डाली है। हाल ही में मिली जानकारी के तहत 100 करोड़ की वसूली मामले में यह पहली गिरफ्तारी हुई है।

आप सभी जानते ही होंगे कि सचिन वाजे सहित अन्य पुलिस अधिकारियों को वसूली का टारगेट दिए जाने के आरोप के बाद अनिल देशमुख को इस्तीफा देना पड़ा था। वहीं इस मामले की जांच इस समय CBI कर रही है। अब सीबीआई ने एक अहम कार्रवाई करते हुए बिचौलिया रहे संतोष जगताप (Santosh Jagtap) को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें कि संतोष जगताप की गिरफ्तारी ठाणे इलाके से हुई है। वहीं इससे पहले सीबीआई ने जांच की रिपोर्ट लीक करने के आरोप में देशमुख के वकील आनंद डागा और एक सीबीआई अधिकारी को गिरफ्तार किया था। ऐसे में अब संतोष जगताप को गिरफ्तार करना बहुत बड़ा काम माना जा रहा है।

मिली जानकारी के मुताबिक संतोष जगताप इस वसूली मामले में मध्यस्थ की भूमिका में था और उसको अब तत्काल 4 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेजा जा चुका है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने दावा किया है कि ''परमबीर सिंह बेल्जियम में हैं।'' आप सभी को हम यह भी बता दें कि ठाणे कोर्ट और मुंबई के एडिशनल चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट ने उनके खिलाफ गैरजमानती अरेस्ट वारंट जारी किया है। हालाँकि बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद वे पूछताछ और जांच के लिए हाजिर नहीं हुए। इसी के चलते परमबीर सिंह के फरार होने की बात कही जा रही है और राज्य सरकार ने उनकी सैलरी भी रुकवा दी है। अब यह सब होने के बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम का यह एक ट्वीट खलबली मचा रहा है।

महाराष्ट्र के इस जिले में लगे भूकंप के झटके

आर्यन खान की रिहाई के बाद वायरल हुआ शाहरुख खान का ये वीडियो

समीर वानखेड़े से नाराज अमित शाह, जानिए क्या है वजह?

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -