फ़िल्मी स्टाइल में रिश्वत लेती थी AAP पार्षद गीता रावत, रंगे हाथों गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया की हैं ख़ास
फ़िल्मी स्टाइल में रिश्वत लेती थी AAP पार्षद गीता रावत, रंगे हाथों गिरफ्तार, मनीष सिसोदिया की हैं ख़ास
Share:

नई दिल्ली: केन्द्रीय जाँच ब्यूरो (CBI) ने शुक्रवार (18 फरवरी 2022) को आम आदमी पार्टी (AAP) की पार्षद गीता रावत को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए अरेस्ट कर लिया है। गीता रावत पूर्वी दिल्ली नगर निगम के क्षेत्र वेस्ट विनोद नगर से AAP पार्षद हैं। वह दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की बेहद करीबी मानी जाती हैं। दिलचस्प बात यह है कि गीता रावत के पास रिश्वत की रकम मूँगफली का रेहड़ी लगाने वाले सनाउल्लाह नाम के शख्स के माध्यम से जाती थी।

गीता रावत पर 20 हजार की रिश्वतखोरी का इल्जाम है। CBI के पास इस घूसखोरी की शिकायत पहुँची। शिकायत में कहा गया कि पीड़ित से छत बनवाने के बदले में 20 हजार रुपए मांगे गए थे। उसने वह पैसे बिचौलिए सनाउल्लाह को सौंपे। इसके बाद CBI ने गीता को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। CBI के अधिकारियों ने नोटों पर रंग लगाकर मूँगफली बेचने वाले सनाउल्लाह को दिया और उनकी निगरानी करने लगे। जब सनाउल्लाह रिश्वत की रकम गीता रावत को देने गया तो CBI ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। इसके बाद गीता रावत की तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान उनके पास से वही रंग लगे नोट मिले। इसके बाद दोनों को CBI ने अरेस्ट कर लिया गया। वहीं, जब सनाउल्लाह के पिता को पता चला तो वह भी वहाँ पहुँचे। वहाँ जाकर उन्हें अपने बेटे की इस हरकत के बारे में पता चला। फिलहाल CBI पूछताछ करने के लिए दोनों को अपने दफ्तर लेकर गई है। 

केंद्र सरकार ने किया राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकार का गठन, जानिए कैसे करेगा काम

राजनाथ सिंह ने 10-14 मार्च को आयोजित होने वाले DefExpo 2022 की तैयारियों की समीक्षा की

इजरायल की नौसेना ने पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास में भाग लिया

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -