नवरात्रि से दीपावली तक ही दक्षिण में बहती है यह नदी
नवरात्रि से दीपावली तक ही दक्षिण में बहती है यह नदी
Share:

नई दिल्ली। भारत में नदियों को लेकर कई तरह की किवदंतियां व्याप्त हैं। किसी नदी के तेज प्रवाह को लेकर किवदंती है, तो ऐसा भी कहा जाता है कि फलां नदी बली लेती है। इन्हीं सबके बीच एक किवदंती ऐसी भी है कि दक्षिण के मायावरम गांव में एक नदी है, जो केवल नवरात्रि से दीपावली के बीच बहती है। इस नदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें यह नदी एक  पतली धारा के रूप में बहती दिखाई दे रही है। 

जम्मू कश्मीर: पहचाने गए किश्तवार में भाजपा नेता अनिल परिहार की हत्या करने वाले आतंकी

जानकारी के अनुसार, यह नदी कावेरी नदी है। कावेरी नदी को दक्षिण भारत की गंगा कहा जाता है। यह नदी दक्षिण भारत के चार राज्यों कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में बहती है। ऐसा भी कहा जाता है कि कावेरी नदी के पानी में सोने के कण मिले हुए हैं। तमिल में इस नदी को पोन्नी यानी सोना कहा जाता है। मान्यता है कि नदी में डुबकी लगाने से पहले महिलाएं अपना कोई गहना नदी में तोहफे के रूप में डालती हैं। ऐसा कहा जाता है कि इसी कारण कावेरी में सोने के कण पाए जाते हैं। कावेरी नदी का उद्गम स्थल कर्नाटक के कुर्ग में है। यह नदी बंगाल की खाड़ी में मिलती है। 

जिस ​वीडियो की बात हम कर रहे हैं, उसमें बताया जा रहा है मायावरम गांव में यह नदी साल में एक ही बार निकलती है। यह केवल नवरात्रि से दीपावली तक बहती है और उसके बाद लुप्त हो जाती है। वीडियो में लोग नदी के बारे में बात करते भी दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि  यह वीडियो पिछले साल 2017 का है। वीडियो में जिस नदी को दिखाया जा  रहा है, वह दरअसल, नदी नहीं है बल्कि बांध से छोड़ा गया पानी है। मायावरम गांव में एक त्योहार के दौरान नवरात्रि से लेकर दीपावली तक यह पानी छोड़ा गया था, जिसे लोगों ने कावेदी नदी बताया है। 

खबरें और भी

योगी ने सौर ऊर्जा को बताया पेट्रोल डीज़ल का विकल्प, उद्यमियों से भी की इसे अपनाने की अपील

बाबा रामदेव के 'पतंजलि परिधान' का पहला स्टोर खुला, दिवाली पर मिलेगा 25 प्रतिशत डिस्काउंट

कोलकाता: तारापीठ में हो रहा माँ काली का तंत्र अनुष्ठान, महिलाओं के प्रवेश पर लगी रोक

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -