हरियाणा में गाय और बैल चलेंगे रैंप पर
हरियाणा में गाय और बैल चलेंगे रैंप पर
Share:

चंडीगढ़ : जमाना है कुछ हट के करने का। इसलिए अब तक आपने इंसानों को रैंप पर वॉक करते हुए देखा होगा लेकिन अब जानवरों का बारी है, वो भी गाय और बैल की। जी हाँ अब गाय और बैल भी अपनी मनमोहनी चाल से रैंप पर कैटवॉक करेंगे और इंसानों को टक्कर देंगी।

हरियाणा में फरवरी के आखिरी में यह फैशन शो आयोजित होने वाला है। जितने वाले प्रतिभागी को 1 लाख रुपए की इनामी राशि दी जाएगी। खट्टर सरकार ने 27 और 28 फरवरी को देशी जाति की सबसे अच्छी गाय और बैल की तलाश करने के लिए इस फैशन शो का आय़ोजन किया है।

जजों का एक पैनल इनमें से सबसे बेहतरीन को चुनेगा। यह पहली बार है, जब राज्य सरकार कुछ ऐसा करने जा रही है। पशुपालन मंत्री ओम प्रकाश धनकड़ ने बताया कि राज्य सरकार सबसे अच्छी गाय और बैल के मालिक को 1 लाख का इनाम भी देगी।

हर श्रेणी के विजेता को यह इनाम दिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि सरकार इनाम की रकम को बढ़ा सकती है। अगर राज्य सरकार को इस कार्यक्रम के लिए आयोजक मिल जाते हैं, तो इनाम की रकम में भी इजाफा किया जा सकता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -