एक घटना ने इस व्यक्ति को बना दिया कैट मैन
एक घटना ने इस व्यक्ति को बना दिया कैट मैन
Share:

इंसान की जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी होती हैं, जो उसकी जिंदगी का पूरा रुख बदल देती हैं। इंसान चाहता कुछ और है और कुछ ऐसा घट जाता है कि वह  किसी और मोड़ पर ही अपनी जिंदगी को पाता है। ऐसा ही सीरिया के एक व्यक्ति के साथ हुआ। एक घटना ने इस व्यक्ति को आम इंसान से कैट मैन में तब्दील कर दिया। 


जी, ये सच है यह व्यक्ति है सीरिया के अलेप्पो शहर के रहने वाले अल्ला—अल जलील। जी जलील उन व्यक्तियों में से हैं, जिनके दिल में बिल्लियों के लिए खास जगह है। जब सीरिया में युद्ध शुरू  हुआ, तो  जलील ने शहर की बिल्लियों को बचाने का फैसला किया और उन्होंने उनके लिए एक शेल्टर होम बनाया। धीरे—धीरे जलील के पास 170 बिल्लियां हो गईं।  जलील इन बिल्लियों की देखभाल एक पिता की तरह करते हैं। हालांकि सीरिया के हालात दिनों दिन बदतर होते गए और हमलों में जलील की बिल्लियां भी शिकार हुईं। उनके पास केवल 22 बिल्लियां रह गईं।


जलील ने बताया कि 2016 में जब अलेप्पो पर हमला हुआ, तो उनकी हालत और खराब हो गई। बिल्लियों को पालना मुश्किल हो गया। जलील अभी भी अपनी 22 बिल्लियों की पूरी तरह सेवा करते हैं। सीरिया पर रासायनिक हमलों के बाद वह ​बिल्लियों के लिए मेडिकल सुविधाएं भी देते हैं।  जलील ने बताया कि शेल्टर होम के बाहर उन्होंने प्लास्टिक के बैग लगाए हैं, जिनमें  लोग बिल्लियों के लिए खाना डाल देते हैं। सीरिया के बिगड़ते हालातों के बीच जलील और उनकी बिल्लियां सुरक्षित नहीं है, फिर भी वह उनकी सेवा में पूरी शिद्दत से जुटे हुए हैं।

देख भाई देख

जानिए, पीएम के अंगरक्षक क्यों रखते हैं ब्रीफ़केस ?

महिलाओं को शमशान घाट में क्यों नहीं जाने दिया जाता? आप भी जान लीजिये

Omg... इस आदमी ने कुत्ता बनने के लिए किया ऐसा काम

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -