त्रिगुण श्राप का संकेत है बिल्ली का घर आना लेकिन ऐसे दिखना होता है शुभ
त्रिगुण श्राप का संकेत है बिल्ली का घर आना लेकिन ऐसे दिखना होता है शुभ
Share:

हिंदू धर्म में कई शगुन और अपशगुन को देखा जाता है और यह होते भी है। ऐसे में इस लिस्ट में जानवर शामिल है जिनके आवाज निकालने से लेकर दिखने तक से शगुन-अपशगुन का पता चलता है और इस लिस्ट में कई जानवर हैं जैसे गाय, कुत्‍ता, बिल्‍ली, कबूतर आदि। अगर हम बिल्ली के बारे में बात करें तो वह मां लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी का वाहन है। जी दरअसल अलक्ष्मी दरिद्रता की देवी मानिजाती हैं। जी हाँ और अलक्ष्मी को राहु ग्रह के आधीन माना गया है। आप सभी को बता दें कि बिल्ली को पितरों का रूप भी माना जाता है। इस वजह से बिल्ली का घर में आना व्यक्ति के जीवन में त्रिगुण श्राप- अलक्ष्मी, राहु पितरों के तीव्र कोप का संकेत देता है। इस लिस्ट में केवल यही नहीं बल्कि यह भी शामिल है कि बिल्ली को काली शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। वास्‍तु शास्‍त्र में बिल्लियों को नकारात्मक ऊर्जा का स्रोत भी कहा गया है। हालाँकि ऐसा नहीं है बिल्ली से जुड़े सभी संकेत अशुभ होते हैं। कई ऐसे संकेत भी हैं जो बेहद शुभ होते हैं घर में संपन्नता लाते हैं। आज हम आपको उन्ही के बारे में बताने जा रहे हैं।

बिल्ली के अशुभ संकेत
- नारद पुराण के अनुसार बिल्ली के घर में बार-बार आना अच्‍छा नहीं माना गया है।
- शास्त्रों में लिखा है बिल्ली का घर में रखा दूध पी जाना या फिर उसमें मुंह मार देना धन हानि का संकेत है।
- बिल्ली का घर में मल त्याग करना अनहोनी की संभावना है।

बिल्ली का रास्ता काटना- आपको बता दें कि बिल्ली के रास्ता काटने को भी कई लोग अशुभ मानते हैं। लेकिन जब बिल्ली बाईं से दाईं ओर रास्ता काटती है, तब ही अशुभ होता है। वहीं अगर बिल्ली केवल रास्ते में नजर आ जाए या फिर किसी दिशा से रास्ते को काटती है या फिर आपके पीछे से गुजर जाती है, तो यह स्थितियां अशुभ नहीं होती हैं।

घर में सफेद बिल्ली का आना- कहा जाता है घर में एकदम सफेद बिल्ली आती है, तो शुभ प्रतीक मान सकती सकते हैं क्योंकि सफेद बिल्ली अपने साथ शुभ समाचार भी लाती है। जी हाँ और सफेद बिल्ली के आगमन से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जाएं भी समाप्त हो जाती हैं।

काली बिल्ली का घर में आना- कहा जाता है काली बिल्‍ली टकरा जाए या आप पर हमला करे तो यह व्यक्ति के जीवन में संकट आने का प्रतीक होता है। केवल यही नहीं बल्कि घर में काली बिल्ली का होना भूत-प्रेत के होने का संकेत भी माना गया है।

सपने में बिल्ली देखना- सपने में बिल्ली दिखना अशुभ संकेत है। जी दरअसल अगर सपने में बिल्ली नजर आती है, तो निकट भविष्य में कोई भी बड़ा नुकसान हो सकता है। वहीं अगर सपने में काली बिल्ली देखते हैं तो आपको धन लाभ होता है, लेकिन यदि काली बिल्ली आप पर हमला कर रही है, तो यह अशुभ संकेत है।

सुबह सुबह बिल्ली के दर्शन होना- सुबह-सुबह अगर बिल्ली दिख जाए तो यह संकेत है कि आज आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है या फिर आप किसी मित्र से मिलने वाले हैं।

घर में बिल्ली के बच्चे पैदा होना- अगर आपके घर में बिल्ली ने बच्चे दिए हैं, तो यह संकेत है कि जल्द ही आपके घर में कोई शुभ काम होने वाला है या शुभ समाचार आने वाला है। 

जा रहे हैं रुद्राक्ष पहनने तो इन नियमों का करें पालन

एकमुखी से लेकर पांचमुखी तक, जानिए किस रुद्राक्ष को पहनने से क्या होता है लाभ

आज इस रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें 11 कौड़ियां, बन जाएंगे करोड़पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -