काम देने के नाम पर साथ सोने का कह रहे थे डायरेक्टर्स, MNS कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई
काम देने के नाम पर साथ सोने का कह रहे थे डायरेक्टर्स, MNS कार्यकर्ताओं ने कर दी पिटाई
Share:

मुंबई: फिल्मों में काम दिलाने के लिए अभिनेत्री से रात गुजारने की मांग करने वाले कास्टिंग डायरेक्टर्स की जमकर पिटाई की गई है। जी दरअसल इस मामले को मुंबई से सटे ठाणे के घोडबंदर इलाके की बताया जा रहा है। यहाँ राज ठाकरे की पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जाल बिछाकर कास्टिंग काउच से जुड़े डायरेक्टर्स को ठाणे के एक फॉर्म हाउस में पकड़ा और उसके बाद सभी ने मिलकर इनकी पिटाई कर दी। इस घटना के बारे में जानकारी महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के सिने विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने दी। मिली जानकारी के तहत इन आरोपियों में से एक शिवसेना के सिने विंग का कार्यकर्ता है।

हाल ही में अमेय खोपकर ने अपने फेसबुक पेज पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं जो आप देख सकते हैं। इनमे एक वीडियो में अमेय खोपकर पूरी घटना की जानकारी दे रहे हैं। जी दरअसल एक मराठी अभिनेत्री ने मनसे सिने विंग के उपाध्यक्ष पद्मनाभ राणे को फोन कर इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। अभिनेत्री द्वारा जो जानकारियां दी गई थीं उन जानकारियों के मुताबिक, उन्हें एक फिल्म में काम देने का वादा किया गया था। वहीँ काम के बदले में अभिनेत्री से कहा गया कि ‘कल फिल्म के निर्माता लखनऊ से मुंबई आने वाले हैं। उन्हें खुश करना पड़ेगा। कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा।’

उसके बाद अभिनेत्री से कहा गया कि ऐसा करने पर ही रोल ऑफर होगा। यह सब जानने के बाद अभिनेत्री ने मनसे के सिने विंग के उपाध्यक्ष को इस बारे में बताया। उसके बाद मनसे पदाधिकारियों ने जाल बिछाया और इन चार कास्टिंग डायरेक्टरों को ठाणे के घोडबंदर रोड स्थिति एक फॉर्म हाउस में धर दबोचा। बताया जा रहा है इन चारों के पास एक कट्टा भी मिला है और चारों की पिटाई के बाद इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया है। चारों के नाम हैं- गिरेिजेश यादव, बिरालाल यादव, राहुल यादव और कंचन यादव बताये गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम की बढ़ी परेशानी, क्रुणाल पांड्या के बाद ये दो खिलाड़ी हुए कोरोना संक्रमित

बारिश से बचने के लिये कच्ची दीवार के सहारे खड़ा था युवक, अचानक हुई मौत

राजकुमार हिरानी की नई फिल्म में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी? एक्टर ने बताया सच

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -