Video: 'मैं बेवकूफ नहीं हूं', पिता का बना मजाक तो बीच में शो छोड़कर चले गए अभिषेक
Video: 'मैं बेवकूफ नहीं हूं', पिता का बना मजाक तो बीच में शो छोड़कर चले गए अभिषेक
Share:

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन को सभी पसंद करते हैं और वह अपने पेरेंट्स के बहुत करीब हैं। अभिषेक अपने पिता और माता की तारीफों के पूल भी बांधते नजर आ जाते हैं। वहीं वह उनके खिलाफ कुछ सुन भी नहीं सकते हैं। हाल ही में ऐसा ही कुछ हुआ शो 'केस तो बनता है' में। यहाँ वह गेस्ट बनकर पहुंचे थे, हालाँकि कॉमेडी के बीच पिता को घसीटना उन्हें पसंद नहीं आया। जी हाँ और नाराज होकर अभिषेक बच्चन ने बीच शो से वॉकआउट किया। आपको बता दें कि रितेश देशमुख, परितोष त्रिपाठी और कुशा कपिला के शो 'केस तो बनता है' का नया प्रोमो सामने आया है। आप देख सकते हैं कोर्ट केस के आरोपी हैं अभिषेक बच्चन, जो कठघरे में बैठे हैं। वहीं जोक्स चल रहे थे, फन और मस्ती का माहौल था। तभी एक मजाक पर अभिषेक बच्चन का पारा हाई हो गया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

जी दरअसल कॉमेडियन परितोष त्रिपाठी के सामने अभिषेक ने अपनी नाराजगी जाहिर की, क्योंकि मजाक अमिताभ बच्चन पर किया गया था, इसे अभिषेक लाइटली नहीं ले सके और उन्होंने तुरंत रिएक्ट किया, जिसकी वजह से शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। जी दरअसल अभिषेक बीच में शूटिंग पर ब्रेक लगाकर कहते हैं- 'ये काफी ज्यादा हो गया है। मुझे गेम में इंवॉल्व करें लेकिन पेरेंट्स को बीच में लाना सही नहीं है। मेरे तक रखिए, पिता को क्यों लाना। अच्छा नहीं लगता। वो मेरे पिता हैं। मैं उन्हें लेकर थोड़ा सेंसिटिव हूं। थोड़ी बहुत इज्जत देनी चाहिए हम लोगों को। कॉमेडी की आड़ में इतना सब नहीं करना चाहिए। आजकल क्या है ना हम लोग बह जाते हैं। मैं बेवकूफ नहीं हूं। इतना बोलने के बाद अभिषेक बच्चन वहां से उठकर चले जाते हैं।'

अब इस समय सोशल मीडिया पर ये प्रोमो छाया हुआ है। कई लोग इसे प्रैंक बता रहे हैं। आपको बता दें कि शो के प्रमोशन में ऐसा कई दफा हुआ है जब किसी के नाराज होने के प्रैंक किए गए हों। वहीं दूसरी तरफ, अभिषेक बच्चन को लोग ट्रोल भी कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है अगर फिल्म में इतनी अच्छी एक्टिंग की होती तो फ्लॉप नहीं होती। अभिषेक का यूं नाराज होना प्रैंक है या सच में उन्हें गुस्सा आया है, जल्द मालूम पड़ेगा।

सोनिया गांधी के जूतों के फीते बांधते दिखे राहुल गांधी, शशि थरूर बोले- 'मां तो मां होती है...'

4 हाथ-4 पैर-4 कान... MP में जन्मा 'ब्रह्मा का अवतार', देखने को उमड़ी लोगों की भीड़

'धर्म के खिलाफ नहीं द्रमुक, राजनीतिक लाभ के लिए विरोधियों ने किया दुष्प्रचार': एमके स्टालिन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -