मुसलमानों को राम का वंशज बताने पर गिरिराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज, 3 नवंबर को सुनवाई
मुसलमानों को राम का वंशज बताने पर गिरिराज सिंह के खिलाफ केस दर्ज, 3 नवंबर को सुनवाई
Share:

मुजफ्फरपुर: बिहार के केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन हाल ही में दिया हुआ उनका बयान उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है, बिहार पुलिस ने गिरिराज सिंह के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है. उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153, 295 और 504 के तहत मामला दर्ज किया है, जो कि मूल रूप से धार्मिक भावनाएं भड़काने से सम्बंधित है.

पाकिस्तान सिंधु जल संधि पर भारत के खिलाफ

दरअसल, पिछले दिनों केंद्रीय राज्य मंत्री गिरिराज सिंह ने मुसलमानों को राम का वंशज बताया था, इसके बाद एक मुस्लिम शिकायतकर्ता तमन्ना हाशमी ने अपनी शिकायत में कहा था कि भारत के ही नहीं बल्कि, दुनिया भर के सभी मुसलमान मोहम्मद साहब के वंशज हैं, गिरिराज सिंह ने हमे राम का वंशज बताकर हमारी धार्मिक भावनाओं को आहत किया है. तमन्ना हाशमी ने मुजागगरपुर कि एक अदालत में ये शिकायत दर्ज कराइ है. 

मानहानि के आरोप में बांग्लादेशी अखबार के संपादक हुए गिरफ्तार

वहीं अदालत के कहने पर पुलिस ने भी मामला दर्ज कर लिया है और अदालत ने भी याचिका स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए 3 नवंबर का दिन निर्धारित किया है. आपको बता दें कि गिरिराज सिंह ने बिहार के कुछ जिलों का नाम बदलने की भी मांग उठाई थी, उन्होंने कहा था कि बिहार के कई जिलों के नाम मुग़लों के नाम पर हैं, जिन्हे बदल दिया जाना चाहिए, क्योंकि मुग़ल आक्रांता थे. 

खबरें और भी:-

अंबेडकर के पोते ने दिया विवादित बयान, कहा- 'वंदे मातरम गाने वाले देश विरोधी हैं'

पांच भारतीय मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने किया गिरफ्तार

वैज्ञानिकों ने किया दावा मंगल ग्रह पर है पर्याप्त आॅक्सीजन

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -