मुश्किल में दिग्विजय सिंह, आपत्तिजनक बयान के लिए दर्ज हुआ मुकदमा
मुश्किल में दिग्विजय सिंह, आपत्तिजनक बयान के लिए दर्ज हुआ मुकदमा
Share:

गोरखपुरः कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह अपने विवादित बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहते हैं। अपने विवादित बयानों से कई बार पार्टी की फजीहत करा चुके हैं। अपने इसी बयानों के कारण वह मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीते दिनों भगवा वस्‍त्र को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। इस बयान को लेकर उनके खिलाफ कुशीनगर में मुकदमा दर्ज हो चुका है। अब एक और मुकदमा बस्ती में भी दर्ज हुआ है।

बस्‍ती जिले के न्याय मार्ग निवासी सामाजिक संस्था पूर्वांचल विद्वत परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र नाथ तिवारी ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें कहा गया है कि दिग्विजय सिंह ने समाचार पत्रों व इलेक्ट्रानिक चैनलों पर अपने बयान में कहा था कि भगवा पहन कर लोग दुष्कर्म कर रहे हैं। भगवा पहन कर चूरन बेचते हैं। जय सियाराम के नारे पर भी आपत्तिजनक बात कही थी। तिवारी ने बताया कि कांग्रेस नेता के बयान से वह आहत हैं और मानसिक दबाव में हैं।

देश की अस्मिता की पहचान भगवा है, किसी एक के गलत कृत्य के लिए संपूर्ण सनातन परंपरा पर प्रश्नचिह्न नहीं लगाया जा सकता है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 295 अ, 505 (2) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। बता दें कि दिग्विजय सिंह को भोपाल से गत लोकसभा चुनाव में साध्वी प्रज्ञा से शिकस्त झेलनी पड़ी थी। 

डोनाल्ड ट्रम्प का बड़ा बयान, कहा- इस्लामी आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका एक साथ

तिहाड़ जेल में बिगड़ी चिदंबरम की तबियत, मिलने पहुंचे सोनिया और मनमोहन

Howdy Modi प्रोग्राम के बाद न्यूयॉर्क पहुंचे पीएम मोदी, संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -