डीडीसीए मामला - सांसद आज़ाद और सीएम केजरीवाल पर प्रकरण दर्ज
डीडीसीए मामला - सांसद आज़ाद और सीएम केजरीवाल पर प्रकरण दर्ज
Share:

नईदिल्ली। दिल्ली जिला क्रिकेट संगठन में भ्रष्टाचार का मामला उठाने वाले आरोपी कीर्ति आज़ाद और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर दिया गया है। यह प्रकरण डीडीसीए के उपाध्यक्ष चेतन चौैहान ने दायर करवाया है। इसके पहले केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली पर प्रकरण दर्ज करवाया जा चुका है। मिली जानकारी के अनुसार डीडीसीए में चयन प्रक्रिया के अंतर्गत महिलाओं के उपयोग और रूपयों की हेरफेर के आरोप दोनों ही नेताओं ने लगाए थे।

इन आरोपों पर चेतन चौैहान ने दोनों ही नेताओं पर प्रकरण दर्ज किया है। भारतीय जनता पार्टी से निकाले गए सांसद कीर्ति आज़ाद ने केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली पर डीडीसीए में घोटालों का आरोप लगाया था। सांसद आज़ाद ने घोटाले का आरोप लगाते हुए वित्तमंत्री अरूण जेटली और डीडीसीए के अधिकारियों के विरूद्ध दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। 

इस याचिका में डीडीसीए में वित्तीय अनियमितताओं और प्रबंधन की गड़बडि़यों की जांच भी की गई। दिल्ली राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने डीडीसीए में भ्रष्टाचार के मसले पर केंद्रीय मंत्री अरूण जेटली पर निशाना साधा। उन्होंने समाचार चैनल को दिए गए साक्षात्कार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा कि डीडीसीए के अधिकारी खिलाडि़यों का चयन करने की बजाय सेक्स की मांग भी करते हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के 6 नेताओं के विरूद्ध मानहानि भी दर्ज की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -