CAA-NRC का विरोध कर रही लगभग 70 महिलाओं पर दर्ज हुआ मामला
CAA-NRC का विरोध कर रही लगभग 70 महिलाओं पर दर्ज हुआ मामला
Share:

अलीगढ़: CAA-NRC के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन करने वाली लगभग 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले की है। देश के कई हिस्सों में अभी भी नागरिकता संशोधन अधिनियम  और राष्ट्रीय नागरिकता पंजी का विरोध जारी है। सरकार इस पर एक कदम भी पीछे नहीं हटना चाहती, वहीं विपक्ष इसके लिए पूरा जोर लगा रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बीच शनिवार को अलीगढ़ में CAA और NRC का विरोध कर रही 60-70 अज्ञात महिलाओं के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। अलीगढ़ सिविल लाइंस के सर्किल अधिकारी (CO) अनिल सामनिया ने बताया है कि यहां कुछ महिलाओं ने धारा 144 के विरुद्ध जाकर प्रदर्शन करने का प्रयास किया, जिसके बाद यह एक्शन लिया गया। गौरतलब है कि दिल्ली में शाहीन बाग में एक महीने से भी अधिक वक़्त से महिलाओं का धरना चल रहा है।

इस विरोध प्रदर्शन के चलते दिल्ली में सरिता विहार और कालिंदी कुंज का रास्ता एक महीने से बंद है। दिल्ली पुलिस की तरफ से एक बार फिर प्रदर्शनकारियों से रास्ता खोलने का आग्रह किया गया है। बिहार में भी कई जिलों में प्रदर्शन आरंभ हो गए है। इलाहाबाद में भी ऐसा ही विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

बॉलीवुड के इस अभिनेता के साथ 'मैदान' में नजर आएंगी साउथ की एक्ट्रेस प्रियमनी

'विवेका दीपिनी महासमर्पण' कार्यक्रम में गरजे अमित शाह, राजनीति से अलग वेदों के ज्ञान पर किया धन्यवाद

इकॉनमी को लेकर गडकरी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनना कठिन...

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -