अभिषेक और ऐश्वर्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
अभिषेक और ऐश्वर्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप
Share:

वर्ष 2011 में ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बरेली के आरटीआइ कार्यकर्ता ने ऐसी याचिका दायर करवाई थी की 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप के दौरान अभिषेक-ऐश्वर्या ने तिरंगे का अपमान किया है। याचिका को राष्ट्रपति भवन ने स्वीकार करते हुए गृह मंत्रालय को सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। 

आर टी आई इस मामले को 5 साल से टाल रही थी मामला दर्ज होने पर गृह मंत्रलय ने इस पर महाराष्ट्र की सरकार को क़ानूनी कार्यवाही करने को कहा था।18 दिसंबर 2014 को गृह मंत्रालय ने यह जानकारी आरटीआई को दी जिसके बाद महाराष्ट्र की सरकार ने ऐसी कोई भी जानकारी न मिलने के बारे में बताया। अंततः राष्ट्रपति को याचिका भेजी गई आर टी आई कार्यकर्ता मुहम्मद खालिद जीलानी ने इसी वर्ष 20 जनवरी को राष्ट्रपति को याचिका भेजी थी।

फिलहाल राष्ट्रपति सचिवालय से गृह मंत्रालय को आगे की कार्यवाही करने के आदेश दिये हैं जिससे अभिषेक और ऐश्वर्या बच्चन मुश्किल मे पड़ सकते हैं आर टी आई के एक कार्यकर्ता ने कहा,"भारतीय ध्वज का अपमान करना बहुत गलत बात है, इसका अपमान चाहे कोई सेलेब्रिटी करे या फिर कोई आम इंसान,सजा सभी के लिए बराबर की होनी चाहिए।" 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -