गर्मी में लू-जी मचलाने जैसी समस्या से छुटकारा देगी कैरी और पुदीने की चटनी, बनाए ऐसे
गर्मी में लू-जी मचलाने जैसी समस्या से छुटकारा देगी कैरी और पुदीने की चटनी, बनाए ऐसे
Share:

गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का सेवन करते हैं। ऐसे में अगर आप भी इसी लिस्ट में शामिल हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कैसे आप बना सकते हैं पुदीने और कच्चे आम की चटनी। यह आपके शरीर के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है। जी दरअसल कच्चे आम और पुदीने की चटनी खाने से आपके शरीर को ठंडक मिलेगी और आपकी लू, उल्टी और जी मचलाने जैसी बीमरियों से रहत मिलेगी। अब आइए जानते हैं कैसे बनती हैं कच्चे आम और पुदीने की चटनी?

कच्चे आम और पुदीने की चटनी बनाने के लिए सामग्री-
कच्चा आम-3 -4
हरा धनिया- 2 कप (मोटा कटा हुआ)
पुदीने के पत्ते- 1 कप
हींग- 2 पिंच
काला नमक- ½ छोटी चम्मच
हरी मिर्च- 4-5
नमक- स्वादानुसार

कैसे बनाए कच्चे आम और पुदीने की चटनी- सबसे पहले पुदीना और कच्चे आम की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले आम को अच्छे से धोकर छील लें और फिर छोटे- छोटे टुकड़ों में काट लीजिए। उसके बाद हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना को पानी से अच्छे से धो लें। अब इसके बाद मिक्सी में आम के टुकड़े, हरी मिर्च, हरा धनिया, पुदीना डाल दीजिए। उसके बाद ऊपर से भुना जीरा, काला नमक, सादा नमक और हींग भी डाल दीजिए। अब इसमें आधा कप पानी डालकर मिक्सी की चला दें। ध्यान रहे इसे बारीक पीसना है। तो लीजिए तैयार है आपकी कच्चे आम की खट्टी-खट्टी चटनी। अब आप इस चटनी को एक प्याली में निकाल लीजिए और आप चाहे तो इस चटनी को दाल-चावल, समोसे, कचौड़ी, पकौड़े के साथ खा सकते हैं।

घरवालों को आज ही बनाकर खिलाये चिकन लॉलीपॉप, बहुत आसान है विधि

लिवर को सबसे सेहतमंद रखते हैं पालक से लेकर गाजर के जूस, देखे बनाने की विधि

गर्मी में सबके मन को भाएगा आलू-दही का रायता

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -