आपके करियर को नया मुकाम दे सकती है डांस कोरियोग्राफी
आपके करियर को नया मुकाम दे सकती है डांस कोरियोग्राफी
Share:

आजकल टीवी पर कई प्रकार के डांस रिएलिटी शोज़ चल रहे हैं। इन शोज़ को देखकर कई विद्यार्थियों के मन में आता है कि काश वे भी इतना अच्छा डांस कर पाते। आपको बता दें कि आप मूवीज में अभिनेता तथा टेलीविज़न पर प्रतियोगियों का जो डांस देखते हैं, उसके पीछे वास्तव में कोरियोग्राफर की मेहनत होती है। एक कोरियोग्राफर ही नए-नए डांस स्टेप्स तैयार करता है। यदि आप भी डांस में इंटरेस्ट रखते हैं तो कोरियोग्राफी आपके लिए एक जबरदस्त करियर विकल्प हो सकता है। चलिए जानते हैं कि क्या हैं इस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं।।।

ये होता है कोरियोग्राफर का किरदार:
फ़िल्म या टेलीविज़न इंडस्ट्री, निर्देशक का महत्वपूर्ण किरदार होता है। प्रत्येक काम के लिए अलग-अलग निर्देशक होते हैं। जैसे फ़िल्म या सीरियल बनाने की जिम्मेदारी मुख्य निर्देशक पर होती है, ऐसे ही डांस सीन्स शूट करने की जिम्मेदारी डांस डायरेक्टर की होती है। डांस डायरेक्टर को ही कोरियोग्राफर बोला जाता है। वह सांग्स के अनुसार स्टार्स के डांस स्टेप्स एवं उनकी बॉडी मूवमेंट डिसाइड करता है। इस लिहाज से आप जितने क्रिएटिव होंगे, उतने अच्छे कोरियोग्राफर बन सकते हैं।

कोर्स से अधिक आवश्यक हैं स्किल्स:-
यूं तो डांस कोरियोग्राफी के लिए कोई शिक्षणक योग्यता निर्धारित नहीं है। आप 10वीं या 12वीं के पश्चात् भी कोरियोग्राफर बन सकते हैं। मगर आपके भीतर डांस की जबरदस्त स्किल्स होना बेहद आवश्यक है। जितना अच्छा आपका डांस होगा, आप उतने ही बेहतर कोरियोग्राफर बनेंगे। आजकल कई सरकारी एवं निजी कॉलेज डांस कोरियोग्राफी में प्रमाण पत्र से लेकर डिप्लोमा कोर्स कराते हैं। प्रमाण पत्र कोर्स 6 माह से एक वर्ष तथा डिप्लोमा कोर्स 2 वर्ष की अवधि तक हैं। इसके अतिरिक्त तमाम शहरों में डांस एकेडमी भी खुल गई हैं, आप यहां से भी कोर्स कर सकते हैं। एक कोरियोग्राफर का आरभिंक वेतन 15 से 20 हजार रुपए ही है। मगर एक बार आप इस क्षेत्र में जम गए तो फिर पैसे की कोई कमी नहीं है।

क्या आपने भी किया है सब इंस्पेक्टर की भर्ती के लिए आवेदन तो जल्द करने अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

जानिए कब लॉन्च की जाएगी महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार

आज लॉन्च होगी मारुती की ये नई कार, जानिए क्या है इसकी खासियत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -