अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में कार सवार वृद्ध महिला की मौत
अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी कार, हादसे में कार सवार वृद्ध महिला की मौत
Share:

शिमला : राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर कांगू के पास शुक्रवार रात एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई जबकि सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी रिवालसर क्षेत्र के रहने वाले हैं और एक ही परिवार के सदस्य हैं। किसी काम से परिवार शिमला से वापस आ रहा था। घायलों को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भर्ती किया गया है। महिला के शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।

बैंक ऑफ़ इंडिया में इतने करोड़ का निवेश करेगी सरकार

खाई में जा गिरी कार 

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला चालक की नानी बताई जा रही है। हादसा देर रात करीब 12 बजे के आस पास हुआ है। तक महिला की पहचान कृष्णा देवी के रूप में हुई है जबकि हादसे में कार चालक रिवालसर निवासी रोहित वर्मा, उसकी पत्नी नीलम वर्मा तथा रिश्तेदार जय कुमार घायल हो गए हैं। पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार परिवार ने रात को कांगू में खाना खाया। वहीं से चालक की नानी कृष्णा देवी भी रिवालसर आने के लिए कार में चढ़ी। अभी महज दो किमी का सफर ही तय हुआ था कि कार खाई में जा गिरी और कृष्णा देवी की मौत हो गई।

33.5 करोड़ जनधन खाते खोले गए जिनमें से सक्रिय केवल 25.6

वृद्धा को किया मृत घोषित

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी कि माने तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस हादसे में कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को उपचार के लिए यहां के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां जांच के उपरांत चिकित्सकों ने वृद्धा को मृत घोषित कर दिया है।

मशहूर फिल्म अभिनेता महेश बाबू पर हुई कार्रवाई, करोड़पति से बने रोडपति!

पुलवामा में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी, अब तक एक आतंकी ढेर

सोहराबुद्दीन मामले में सीबीआई पर लगे गंभीर आरोप, अदालत ने कहा नेताओं को फंसना चाहती थी जाँच एजेंसी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -