'मैंने पहले ही कहा था, वो सही आदमी नहीं है...', सिद्धू के इस्तीफे पर बोले कैप्टन
'मैंने पहले ही कहा था, वो सही आदमी नहीं है...', सिद्धू के इस्तीफे पर बोले कैप्टन
Share:

अमृतसर: नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा पंजाब कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा है कि मैंने सिद्धू के बारे में पहले ही कहा था कि वह स्थिर नहीं है। कैप्टन ने सिद्धू पर तंज कसते हुए कहा कि, 'मैंने आपसे कहा था...वह स्थिर व्यक्ति नहीं है और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य के लिए उपयुक्त नहीं है।'

बता दें कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब कांग्रेस कमेटी के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। हालांकि उन्होंने पार्टी में बने रहने की बात कही है। सिद्धू ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र के जरिए इस्तीफे की जानकारी दी है, उन्होंने सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी में कहा है कि, 'किसी के चरित्र के पतन की शुरुआत समझौते से होती है। मैं पंजाब के भविष्य और पंजाब के कल्याण के एजेंडे पर कभी समझौता नहीं कर सकता। इसलिए मैं पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं। लेकिन हमेशा कांग्रेस की सेवा करता रहूंगा।'

बता दें कि बीते कुछ समय से पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सिद्धू की तकरार चल रही थी। बाद में कैप्टन ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का सीएम नियुक्त किया था। इसके बाद ये माना जा रहा था कि पंजाब में कांग्रेस ने सब कुछ सही कर लिया है। हालांकि, अब सिद्धू ने इस्तीफा देकर सभी को हैरान कर दिया है। 

क्या अमरिंदर थामेंगे 'भाजपा' का दामन ?

दिल्ली AIIMS में भर्ती हुए गृह मंत्री अनिल विज

भाजपा सांसद साक्षी महाराज को बम से उड़ाने की धमकी, 4 के खिलाफ मामला दर्ज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -