अपनी पार्टी को भाजपा में विलय करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह !
अपनी पार्टी को भाजपा में विलय करेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह !
Share:

अमृतसर: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह अपनी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में विलय करने जा रहे हैं। सूत्रों के हवाले से जानकारी सामने आई है कि फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह उपचार कराने विदेश गए हुए हैं और उनके लौटने के बाद विलय करने का औपचारिक घोषणा कर दी जाएगी।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सितंबर 2021 में पंजाब के सीएम पद से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उन्होंने कांग्रेस पार्टी भी छोड़ दी थी। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस नेताओं ने जिस प्रकार का व्यवहार उनके साथ किया, वो सही नहीं है। लगभग एक महीने बाद यानी अक्टूबर में उन्होंने नई पार्टी का ऐलान किया था। अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस (PLC) नाम से पार्टी का गठन करने के बाद भाजपा के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ा था। 

निर्वाचन आयोग की तरफ से कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी को 'हॉकी स्टिक और गेंद' चुनाव चिह्न आवंटित किया गया था। PLC कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे। कैप्टन अमरिंदर सिंह खुद पटियाला शहर से चुनाव लड़े थे, मगर उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था। आम आदमी पार्टी (AAP) के अजितपाल सिंह कोहली ने अमरिंदर सिंह को 13 हजार वोटों से हराया था।

लगातार चुनाव हारने के बाद 'अखिलेश' की गिरती साख, सहयोगी दल ही दिखाने लगे आँख

एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनते ही शरद पवार ने दे डाला ये बड़ा बयान

उपचुनाव में हार के बाद अखिलेश के अपने हुए बेगाने, संजय चौहान ने दिखाए तेवर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -